
कोरबा :– शिवनगर में आयोजित संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धा और भक्ति के इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने सहभागिता की। पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे भक्तिमय माहौल का निर्माण हुआ।
इस शुभ अवसर पर भाजपा नेता एवं पार्षद, चार पारा कोहड़िया, नरेंद्र देवांगन का आगमन हुआ। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर कथा व्यास महाराज देव कृष्ण शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने उज्जवल भविष्य की कामना की। उनके आगमन से आयोजन की शोभा और बढ़ गई।
भव्य पंडाल को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां 12 ज्योतिर्लिंग शिवलिंग और 12,000 रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखे गए। शिवभक्तों की श्रद्धा और उत्साह देखते ही बनता था। कथा में भगवान शिव की महिमा, उनके जीवन प्रसंगों और भक्ति मार्ग की गूढ़ शिक्षाओं का सुंदर वर्णन किया गया।
यह धार्मिक आयोजन शिवभक्तों के लिए अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव रहा। पूरे नगर में भक्ति और आस्था का अनुपम माहौल देखने को मिला, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया।