
बहन शताक्षी के लिए भाई आर्यव्रत सिंह भी चुनावी मैदान मे
खैरागढ :– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारो ने प्रचार प्रसार की शुरुआत कर दी है ।। दिवाल लेखन के साथ साथ पोस्ट बैनर लगाकर प्रचार प्रसार अभियान की शुरुआत प्रत्याशियो ने कर दी है।। वही जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 जालबांधा की सबसे कम उम्र की उम्मीदवार शताक्षी देवव्रत सिंह ने अपने मतदाताओं और समर्थकों के साथ प्रचार प्रसार की शुरुआत कर दी है और अपने क्षेत्र में घर घर दस्तक दे रही है।। मतदाताओं से सिधे संवाद कर आने वाले 20 फरवरी दिन गुरुवार को उनके चुनाव चिन्ह छाता छाप ( चार नंबर) पर मुहर लगाने अपील कर रही है और हर संभव विकास का वादा कर रही है,वे क्षेत्रवासीयो से अपिल कर रही है की उन्होंने जिस तरह से उनके पिता दिवंगत राजा देवव्रत सिंह को आशीर्वाद देकर विधायक व सांसद बनाया उसी तरह वे मुझे जिला पंचायत सदस्य बनाए और अपना आशीर्वाद दे ताकि वे अपने पिता के नक्शे कदम पर चल कर क्षेत्र का विकास करेंगी।। वे अपने उद्बोधन के दौरान अपने पिता दिवंगत राजा देवव्रत सिंह को याद करते हुए भावुक हो जाती है।।
वो जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 जालबांधा के ग्राम केकराज बोड,घुमर्रा,रंगकठेरा,मदराकुही, नवागांव मुतेडा, सहसपुर,देवारीभाठ,पेंडी, सलोनी व जालबांधा सहित क्षेत्र का तूफानी दौरा कर रही है।। शताक्षी देवव्रत सिंह को क्षेत्रवासियों का बड़ी संख्या में जन-समर्थन मिल रहा है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..