
खैरागढ़ :– जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए हुए,दूसरे चरण के चुनाव गुरुवार 20 फरवरी को सम्पन्न हुआ।। उसके बाद शाम होते ही नतीजे आने भी शुरू हो गए,जो देर रात तक आए नतीजे।।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 जालबांधा से शताक्षी देवव्रत सिंह ने कांग्रेस पार्टी के व्दारा अधिकृत नहीं करने के बाद, कांग्रेस समर्पित के रूप में चुनाव लड़ी और रिकार्ड तोड मतों से जीत दर्ज कराईं।। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की पुत्री शताक्षी सिंह ने करीब 5000 वोटों से बड़ी जीत हासिल की है।। इस तरह शताक्षी देवव्रत सिंह ने केसीजी जिले के नवगठित जिला पंचायत में पहली बार हुए जिला पंचायत चुनाव में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी रही और जिला पंचायत चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।।
जीत के बाद शताक्षी ने कार्यकर्ताओं व जनता का आभार व्यक्त किया
जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जिताने के बाद शताक्षी देवव्रत सिंह ने कार्यकर्ताओं व जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की सेवा में दिन रात उपस्थित रहेंगी और पूरे 5 साल जालबांधा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।। उन्होंने इस जीत को पूरे जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 जालबांधा के क्षेत्रवासियों की जीत बताई।। जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करने क्षेत्र में जाएंगी।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..