
00 बजट में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पुल,पुलिया,सड़क, नाली,सिंचाई व भवन निर्माण कार्य के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति,
खैरागढ़ :– केसीजी जिले के विधानसभा खैरागढ़ क्षेत्र के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्ष 2025-26 के बजट में विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के लगातार सक्रिय रहते हुए, अपने क्षेत्र के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग में करोङों रुपये के विकास कार्य हेतु सड़क, पुलिया व भवन निर्माण को बजट में प्रावधान रखने में सफलता प्राप्त किया है ।। अपने क्षेत्र के विकास कार्य को बजट में शामिल करने पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव को दिल से आभार व्यक्त की है बजट में शामिल मुख्य सड़क 1. धनेली से देवारीभाट गौठान होते हुए भरदाकला बढाईटोला पहुँच मार्ग लागत 21 करोड़ रुपये, 2. कमठा से हरदी पहुँच मार्ग लागत 3 करोड़ रूपये,3. श्यामपुर से बकरकट्टा पहुँच मार्ग लागत 25 करोड़,4. काशीटोला से ढाप पहुँच मार्ग लागत 4 करोड़,5. भोथली से बकरकट्टा पहुंच मार्ग लागत 13 करोड़ रूपये 6. भीमपुरी से बोराई पहुँच मार्ग लागत 3 करोड़ रु.,7. गंडई पंडरिया से दौजरी मार्ग लागत 4 करोड़ ,8. करमतरा से घुमर्रा पहुंच मार्ग लागत 5 करोड़ रु,9. अतरिया मेन रोड से भोरमपुर मार्ग लागत 2.25 करोड़,10. खैरागढ़ से लांजी मार्ग 6.30 करोड़ रुपये,11. दाऊचौरा से ढारा पहुंच मार्ग 5 करोड़,12. सोनेसरार से औधोगिक प्रशिक्षण केंद्र पहुंच मार्ग 1.45 करोड़ रुपये खैरागढ़ शहर नाली निर्माण 40 लाख,13. छुईखदान, उदयपुर बुंदेली मार्ग उन्नतिकरन व पुनर्निर्माण 59.67 करोड़ ।। *नदी नालों में उच्चस्तरीय पुल निर्माण* इसी प्रकार क्षेत्र के नदी नालों में उच्चस्तरीय पुलिया निर्माण हेतु 1.ग्राम धनगांव से गोदरी पहुँच मार्ग पर पुलिया निर्माण लागत 8.40 करोड़,2.दुल्लापुर स्थित नाला पर पुलिया निर्माण 2.52 करोड़,3.कृतबास मार्ग पर स्थित सुरही नदी पर पुलिया निर्माण 3.73 करोड़,4. छुईखदान से गंडई पहुंच मार्ग पर घिरघोली के पास पुलिया निर्माण 3.47 करोड़,5. जालबाधा मार्ग में कुरही नदी पर पुलिया निर्माण 4.11 करोड़,6. देवपुरा से भुरभुसी पहुंच मार्ग पर बेंगरी के पास पुलिया निर्माण,7. खैरागढ़ से अकरजन मार्ग पर पुलिया निर्माण 4.71 करोड़ रु,8. बघमर्रा से करमतरा मार्ग पर पुलिया निर्माण 3.43 करोड़ रु, 9. मानपुर पहाड़ी से मोहगांव मार्ग पर पुलिया निर्माण लागत 4.20करोड़ रुपये,10. डोकराभाठा से पद्मावतीपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण 1 करोड़ रुपये ।। *जिले के शासकीय भवनों के निर्माण हेतु* इसी प्रकार खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला शासकीय भवन हेतु खैरागढ़ नगर में 1.जी.ए. डी क्वाटर निर्माण 3.33 करोड़,2. शासकीय पॉलिटेक्निक शाला अतिरिक्त भवन निर्माण 30 लाख,3. शासकीय कन्या महाविद्यालय भवन निर्माण खैरागढ़ लागत 2 करोड़ रुपये,4. शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन चंदैनी लागत 1.21 करोड़ रुपये,5. संयुक्त जिला कार्यालय भवन निर्माण लागत 3.81 करोड रुपये,6. सैनिक बैरक भवन निर्माण लागत 1.05करोड़ रुपये,7. खैरागढ़ में न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों के लिए डी, ई व फ टाइप आवासीय भवन निर्माण, 8.छुईखदान में न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों के लिए डी, ई व फ टाइप शासकीय आवास निर्माण,9. खैरागढ़ क़ छुईखदान न्यायालय में सी सी टी व्ही व कैमरा स्थापना, 10.छुईखदान में मॉडल उप पंजीयक भवन निर्माण लागत 80 लाख,11. खैरागढ़ सर्किट हाउस निर्माण लागत 4 करोड़ रुपये,12. साल्हेवारा में विश्राम गृह निर्माण लागत 1.20 करोड़ रुपये,13. छुईखदान व गंडई रेस्ट हाउस में 3-3 अतिरिक्त कमरा निर्माण लागत 1-1 करोड़ रुपये मात्र,14. नवनिर्वाचित जिला में छुईखदान पर 2 नग H टाइप 2 नग F टाइप आवासीय भवन निर्माण लागत 1 करोड़ रुपये।। इस प्रकार खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए बजट में प्रावधान करने पर क्षेत्रवासीयों ने विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा व मुख्यमंत्री को आभार प्रकट किया है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..