
खैरागढ़ :– स्थानीय सिविल अस्पताल में विधायक यशोदा वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मानवीय पहल के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना गया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।।
जनसेवा की मिसाल बना कार्यक्रम
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नीलांबर वर्मा, दीपक देवांगन, अरुण भरतद्वाज, महेश यादव, पूरन सारथी, भरत चंद्राकर, रविन्द्र सिंह गहरवार, यतेन्द्रजीत सिंह, संत निषाद, मनोज बैद और वासु सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विधायक यशोदा वर्मा के समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की।।
मरीजों और परिजनों ने की सराहना
अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल को सकारात्मक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में एक अच्छा संदेश देते हैं और इससे जरूरतमंद लोगों को संवेदनशीलता और सहयोग का अहसास होता है।।
अस्पताल स्टाफ की सहभागिता
फल वितरण कार्यक्रम के दौरान अस्पताल स्टाफ के सदस्य विवेक बिसेन, पंकज वैष्णव, दुर्गेश नंदनी श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सकीय कर्मी भी मौजूद रहे। उन्होंने मरीजों की देखभाल के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए इस पहल को सकारात्मक सामाजिक योगदान बताया।।
विधायक के दीर्घायु की कामना
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने विधायक यशोदा वर्मा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि वे आगे भी समाजसेवा और जनहित के कार्यों में इसी प्रकार सक्रिय रहेंगी।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..