
खैरागढ़ :– राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशन एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई का गठन किया गया है ।। जिसमें कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा अध्यक्ष हैं और जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी सचिव हैं।। कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में विकासखंड छुईखदान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला छुईखदान में दो पाली में उल्लास साक्षरता समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।।
जिसमें सभी ग्राम प्रभारी एवं संकुल समन्वयक की उपस्थिति रही।। कार्यक्रम का शुभारंभ उल्लास साक्षरता जिला नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक डॉ रश्मि खरे के द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।। उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2025 को उल्लास साक्षरता परीक्षा आयोजित किया जाएगा।। जिसमे जिले के सभी 12000 असाक्षरों को परीक्षा में शामिल किया जाएगा।।इसीलिए यह बैठक परीक्षा पूर्व तैयारी हेतु आयोजित किया गया है।। बैठक में साक्षरता एंबेसडर डॉ पी सी लाल यादव, डाइट जिला नोडल अधिकारी सुनील शर्मा, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी छुईखदान रामेंद्र डड़सेना, साक्षरता सदस्य किरण सिंह,डाइट व्याख्याता कृष्ण कुमार वर्मा,सहायक जिला नोडल अधिकारी साक्षरता नेहरू वर्मा, स्रोत पर्सन कमल वर्मा, गंगू राम टंडन, सरस्वती वर्मा, कमल देवांगन एवं संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता रविन्द्र चावड़ा उपस्थित हुए।। सभी ने 23 मार्च के उल्लास साक्षरता परीक्षा महाअभियान को सफल बनाने अपने अपने विचार व्यक्त किए।। जिला नोडल अधिकारी डॉ रश्मि खरे द्वारा उल्लास साक्षरता शपथ दिलाई गई।। अंत में जिला सहायक नोडल अधिकारी नेहरू वर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया ।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..