
कोरबा :– नगर पालिक निगम कोरबा की नव निर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि यह रंगों का पर्व सभी के जीवन में खुशियों, प्रेम और उमंग के नए रंग भर दे। यह त्योहार समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करे तथा सभी के मन में उल्लास और आनंद की भावना जागृत करे।
नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है। होलिका दहन हमें सिखाता है कि हमें अपने भीतर की नकारात्मकता, बुरी आदतों और दुर्भावनाओं को जलाकर अच्छाई की राह पर आगे बढ़ना चाहिए। यह पर्व हमें मिल-जुलकर रहने, एक-दूसरे के प्रति स्नेह और सम्मान बढ़ाने का संदेश देता है।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को सौहार्द और उत्साह के साथ मनाएं, साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि होली सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा हर घर खुशियों से भरा रहे।