
खैरागढ़ :– नगरीय निकाय के चुनाव में केसीजी जिले के नगर पंचायत गंडई में अध्यक्ष और पार्षदों का चुनाव संपन्न हुआ था।। जिसमें नगर पंचायत गंडई में कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष के सीट पर कब्जा जमाकर पार्टी के प्रत्यासी को नगर पंचायत में अध्यक्ष सीट पर कब्जा किया था।।
उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के श्याम पाल ताम्रकार ने बाजी मारी
नगर पंचायत गंडई में हुए पार्षद चुनाव में भाजपा के 8 पार्षद और कांग्रेस के 6 पार्षद चुनाव जीत कर आए और 1 पार्षद निर्दलीय था l जिसमें कयास लगाया जा रहा था कि उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस जोड़तोड़ कर अपना उपाध्यक्ष बना लेगी l लेकिन भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष केसीजी धम्मन साहू, मण्डल अध्यक्ष राजेश मेहता,संजय अग्रवाल, राकेश ठाकुर, राकेश जायसवाल, राजू जंघेल जनपद उपाध्यक्ष, रवि भावनानी, धरमु पटेल, मंगल जैन, टेकन देवांगन, ओमप्रकाश, यतीश कुंजाम, सावत देवांगन, मनीष सोनी, सुमन रात्रे, राकेश निषाद संजय राजपूत की सुझ- बुझ से भाजपा ने उपाध्यक्ष चुनाव में पांच बार के पार्षद और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम पाल ताम्रकार को अपना प्रत्याशी बना कर उपाध्यक्ष की सीट पर विजयी हासिल की,ज्ञात हो कि श्याम पाल ताम्रकार गंडई नगर में एक साफ सुथरी छवि के नेता के रूप में जाने जाते है,जो नगर पंचायत गंडई में 5 वीं बार पार्षद के पद पर चुनाव जीतकर इतिहास रचे हैं ll
भाजपा का उपाध्यक्ष बनना तय था
नगर पंचायत चुनाव में आए नतीजों से यह साफ हो गया था कि नगर पंचायत गंडई के उपाध्यक्ष की सीट भाजपा का ही पार्षद बनेगा लेकिन कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के स्थिति कुछ और हो जाने की चर्चा जनमानस में थी l। फिर भी राजनीति के गणितज्ञ भाजपा के उपाध्यक्ष बनना तय मान रहे थे l।
मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 9 मत मिले और कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीप ओगरे को 7 वोट मिले इसके बाद श्याम पाल ताम्रकार की जीत की घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर नगर पंचायत गंडई के द्वारा किया गया ।। नगर पंचायत गंडई में कांग्रेस पार्टी के 6 पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के 8 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं,जिसमें निर्दलीय का एक वोट मिलाकर भाजपा पार्टी को 8 और कांग्रेस को 7 वोट मिले इस प्रकार से नगर पंचायत गंडई उपाध्यक्ष चुनाव बनने में श्याम पाल ताम्रकार कामयाब हो गए ।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..