
00तीन दिवसीय आयोजन में हस्तशिल्प एवं व्यंजनों का लगेगा मेला,
खैरागढ़ :— दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार 21 मार्च से रविवार 23 मार्च 2025 तक भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति (नृत्य, शिल्प व व्यंजन परम्परा) का कार्यक्रम ऑक्टेव का आयोजन किया जायेगा।। जो दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत स्थापित एवं कार्यरत सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों में से एक है जिसका मुख्यालय नागपुर में है।। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश एवं कर्नाटक राज्य इस केंद्र के सदस्य राज्य हैं।। पूर्वोत्तर के आठ राज्य क्रमशः असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम एवं त्रिपुरा की पारंपरिक संस्कृति के प्रोत्साहन एवं संवर्धन हेतु संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ऑक्टेव कार्यक्रम का आयोजन समूचे देश में किया जाता है।।
इसी के तहत शुक्रवार 21 मार्च से रविवार 23 मार्च 2025 तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के परिसर 01 में यह आयोजन किया जाएगा।। उक्त आयोजन में पूर्वोत्तर राज्यों के लगभग 280 कलाकार 8 राज्यों की सांस्कृतिक नृत्यों को प्रस्तुत करेंगे।। इसके अलावा मेला क्षेत्र में पूर्वोत्तर के आकर्षक एवं उपयोगी हस्तशिल्पों एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया जायेगा।। सांस्कृतिक नृत्यों में मणिपुर के ढोल चोलम एवं पुंग चोलम नृत्य, बसंत रास, चेरोल जगोई एवं थाँग-टा, असम के रंगीला बिहू, डाओसरी डेलाई, झूमोईर, त्रिपुरा के होजागीरी, नागालैंड के नजाता, ओ नोक्षी नृत्य, मेघालय के वान्गला एवं का-शाद-मस्तेह, अरुणाचल प्रदेश के टप्पु, गास्यो स्यो नृत्य, मिजोरम के चेराव नृत्य तथा सिक्किम के तामाङ सेलो की प्रस्तुति होगी।। मंचीय प्रस्तुतियां शाम 6.30 से रात्रि 9.30 तक रहेगी तथा मेला की अवधि शाम 4 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक होगी।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..