
00 विश्वविद्यालय के कुलपति सत्य नारायण राठौर करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता,
00 दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर की निर्देशक आस्था कार्लेकर विशिष्ट अतिथि होंगी,
खैरागढ़ :– दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय ऑक्टेव-25 का शुभारंभ छत्तीसढ़ के राज्यपाल एवं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा।। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति सत्य नारायण राठौर करेंगे तथा कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर की निदेशक आस्था कार्लेकर होंगी।। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार 21 मार्च की शाम 5ः30 बजे अतिथियों के कर कमलों से किया जायेगा ।। जिसके पश्चात कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले शाम 4 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में पूर्वोत्तर राज्यों की आकर्षक एवं उपयोगी हस्तशिल्पों के साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया जायेगा,जिसका आनंद आम नागरिक ले सकते हैं।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..