
खैरागढ़ :– गौ सेवा रत्न अलंकरण महोत्सव का भव्य आयोजन मनोहर गौशाला धरमपुरा में संपन्न हुआ हुआ।। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आक्टेव-25 के शुभारंभ अवसर पर संगीत नगरी के दौरे पर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका ने मनोहर गौशाला में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और गौ माता की आराधना में भाग लिया।।
कार्यक्रम की शुरुआत मनोहर गौशाला के संस्थापक पदम डाकलिया द्वारा गौशाला की विस्तृत जानकारी साझा करने से हुई, जिसमें गौशाला की स्थापना, उद्देश्य और वहां की गतिविधियों के बारे में बताया गया।।इसके पश्चात राज्यपाल रमेन डेका ने मंदिर में गौ आरती में हिस्सा लिया और गौ माता की पूजा की।। उन्होंने इस अवसर पर गौ सेवा के महत्व पर भी अपने विचार रखे और गौ रक्षा और संवर्धन की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।।
पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात, राज्यपाल ने गौशाला परिसर का भ्रमण किया और गौवंश की देखरेख और सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।। उन्होंने कहा कि गौ सेवा न केवल हमारी संस्कृति का हिस्सा है, बल्कि यह पर्यावरण और ग्रामीण जीवन के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।।
इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।। सभी ने राज्यपाल के साथ गौ सेवा की महत्ता पर चर्चा की और इस पवित्र अवसर को सफल बनाने के लिए मिलकर प्रयास किए।। इस दौरान कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..