
खैरागढ़ :–– त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के अंतर्गत नवगठित जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रथम सम्मेलन शनिवार को जिला पंचायत परिसर में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ।। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे शामिल हुए।। इस अवसर पर जिला पंचायत की नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, हेमलता मंडावी,ललित चोपड़ा, शताक्षी देवव्रत सिंह, अरूणा राजू सिंह, दिनेश वर्मा, जमुना नरेश कुर्रे, भुनेश्वरी देवांगन तथा सभी सदस्यों ने अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ ली।। मुख्यअतिथि सांसद संतोष पांडे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनायें दी।।वही उन्हें मिले दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने और हमेशा जनहित में कार्य करने को लेकर प्रेरित किया।। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रियंका खम्महन ताम्रकार और उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।। उन्होंने विश्वास जताया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और अपने-अपने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।।
इस अवसर पर निर्वाचित सदस्यों के परिवारजन सहित जिला एवं जिला के बाहर के भी कई जनप्रतिनिधि ऐतिहासिक पल के साक्षी बने, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष राजनांदगांव कोमल सिंह राजपूत,जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, पूर्व विधायक डोंगरगढ़ विनोद खांडेकर,वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, वरिष्ठ भाजपा नेता नीलू शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष खैरागढ़ बिशेश्वर साहू, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, विकेश गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी, उपाध्यक्ष लखन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्राकर, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष निलीमा गोस्वामी, पार्षद रेखा विकेश गुप्ता,अजय जैन,देवीन कोठले,रूपेन्द्र रजक, तरूण सिंह,प्रकाश सिंह,सूर्यदमन सिंह, आशिष सिंह, आलोक श्रीवास, शौर्यादित्य सिंह,जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी, ऋषभ सिंह बघेल, अनिश सिंह दादू, पियूष पटेल,शुभम सिंह, उपसरपंच शिवांश बहादुर सिंह, अनूप वर्मा, जनपद सदस्य शैलेन्द्र त्रिपाठी,कोमल वर्मा, खेमराज जैन,पारख दास कोसरे, अनूप वर्मा,क जनप्रतिनिधियों ने श्रम एवं समाज कल्याण विभाग के हितग्राहियों को चेक वितरण भी किया।।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने अपने कक्ष में अपना पदभार ग्रहण किया।।उपस्थित अतिथिगण एवं अधिकारियों के द्वारा उन्हें पदभार ग्रहण पर बधाइयाँ दी।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..