
खैरागढ़ :– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) खैरागढ़ नगर के स्वयंसेवकों ने वर्षप्रतिपदा उत्सव को हर्षोल्लास और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ मनाया। बड़ी संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को नूतन वर्ष की मंगलकामनाएं दीं और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग पर्यावरण प्रमुख मनोहर लाल चंदेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ अब शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा, “पिछले सौ वर्षों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के आंदोलन के रूप में अनेक उतार-चढ़ाव, जिज्ञासाएं और स्वीकार्यता की यात्रा पूरी की है। संघ केवल विरोध का संगठन नहीं, बल्कि सृजन और समर्पण का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि जो आज संघ के कार्य का विरोध कर रहे हैं, वे भी एक दिन राष्ट्रनिर्माण के इस पवित्र कार्य में सहभागी होंगे।”
उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि यह संगठन व्यक्तिनिर्माण से राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है। भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय अखंडता को सुदृढ़ करने की दिशा में डॉ.हेडगेवार द्वारा रखी गई नींव आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुकी है।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..