
खैरागढ़ :– कांग्रेस की पूर्व पार्षद व पूर्व शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनारपारा निवासी शिला रानी महोबे पति विष्णु महोबे उम्र 49 वर्ष का ह्रदयघात से गुरुवार 3 अप्रेल की सुबह सिविल अस्पताल में निधन हो गया।। उसकी दो पुत्रियां थीं।। जानकारी के अनुसार शिला रानी रोज की तरह सुबह वो इतवारी बाजार स्थित शितला मंदिर में पूजा अर्चना करने गई हुई थी,कि अचानक मंदिर में ही उनकी तबीयत बिगड़ी और बेहोश होकर गिर गई।।
उन्हें मंदिर परिसर में उपस्थित पूजारी सहित उपस्थित लोगों ने ई-रिक्शा में बिठाकर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया।। शिला रानी महोबे समाजसेवा और राजनीतिक में सक्रिय थी और वे विधायक दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के कार्यकाल में इतवारी बाजार वार्ड से पार्षद व शहर महिला कांग्रेस के पद पर काबिज रही ।। नगर की महिला नेतृत्व में उनकी अलग भूमिका रही ।।
राजनीति से अलग होकर वो 5/6 वर्षों से नगर के लारा बांध स्थित अवंती बाई लोधी स्कूल में शिक्षिका के रूप में अपनी सेवा दे रही थी।। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई ।। काफी गमगीन माहौल में दोपहर बात उनके निवास स्थान सोनारपारा से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जो कृषि उपज मंडी स्थित मुक्तिधाम में उनकी ज्येष्ठ पुत्री दिव्या महोबे ने मुखाग्नि दी।।उनके परिचितों और शुभचिंतको ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कि।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..