
00 कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दाऊचौरा में विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के नेतृत्व में करेंगे स्वागत
खैरागढ़ :– प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आगमन पर खैरागढ़ में भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है।। जिसका नेतृत्व खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा करेंगी।। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिपक बैज का स्वागत समारोह दोपहर 2 बजे दाऊचौरा में विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के निवास के सामने आयोजित किया गया है।।जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा।। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे दीपक बैज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।। इसके पश्चात विधायक यशोदा वर्मा के अमलिपारा स्थित निवास स्थान पर एक विशेष बैठक होगी।। जिसमें संगठन के विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।। इस बैठक में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने की है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..