
00 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिपक बैज का खैरागढ़ जिला बनने के बाद प्रथम आगमन पर विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के निवास स्थान पर भव्य स्वागत किया गया,
00 ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक यशोदा वर्मा और मनराखन देवांगन के नेतृत्व में की जोरदार स्वागत,
खैरागढ़ :– प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिपक बैज का प्रथम नगर आगमन पर विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के निवास स्थान पर विधायक यशोदा वर्मा और मनराखन देवांगन के नेतृत्व में भव्य स्वागत सत्कार किया गया।। जिला बनने के बाद पहली बार कांग्रेस नेता और सांसद दीपक बैज के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया।। यह स्वागत विधायक यशोदा वर्मा के नेतृव मे विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के निवास पर हुआ, जहाँ हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार दीपक बैज का आरती और तिलक कर आत्मीय स्वागत किया गया।।
पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष व एल्डरमैन आरती सूर्यकान्त यादव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती रिंकू महोबिया,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ किरण झा ने दीपक बैज का तिलक लगाकर और आरती उतारकर उनका पारंपरिक स्वागत किया।। तिलक लगाकर उन्होंने कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती और जनसंघर्ष की भावना को अभिव्यक्त किया।।उन्होंने संगठन की एकजुटता पर भी बल दिया और कहा कि दीपक बैज जैसे जननेता से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है।।
जैसे ही दीपक बैज का काफिला खैरागढ़ नगर के दाऊचौरा पहुंचा, पटाखों की गूंज और “दीपक बैज जिंदाबाद”, “आप संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं”, “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” जैसे नारों से शहर का माहौल कांग्रेसमय हो गया।। फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत कर जमीनी समर्थन का परिचय दिया।।
इस भव्य स्वागत समारोह में विधायक यशोदा वर्मा, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीलाम्बर वर्मा, कांग्रेस नेता विप्लव साहू, अरुण भरद्वाज, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, नरेन्द्र सेन, गिरधारी पाल, शत्रोहन धृतलहरे, दिलीप लहरे, आरती महोबिया, आरती यादव, किरण झा, संजू चंदेल, भीगेश यादव, प्रमोद ठाकुर, ललित महोबिया,रविन्द्र सिंह गहरवार, दिलीप शर्मा, मंसाराम सिमकर, यतेंद्रजीत सिंह,संदीप सिरमौर, देवेंद्र तोड़े, अजय देवांगन, पूरन सारथी, भरत चंद्राकर, रिंकू महोबिया,रतन सिंघी, सूर्यकान्त यादव, महेश यादव, मनोहर सेन, शेखर दास,रिजवान सोलंकी,भूपेंद्र वर्मा वैष्णव, अशोक साहू, रिंकू गुप्ता, हरी डीमर, गोपी रजक, देवेंद्र सिंह, गोविन्द देवांगन, राहुल लहरे, गोल्डी लहरे, नेमकुमार देवांगन, ओम साहू, रामकुमार जांगड़े, हिमांचल सिंह राजपूत, दयालु वर्मा, ईश्वर साहू और मनोज पटेल सहित अनेक बड़ी संख्या में काग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..