
खैरागढ़ :– भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।। इसी कड़ी में केसीजी जिला भाजपा कार्यालय में जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।। भाजपा का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।। इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने पार्टी के गौरवमयी इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा और आज हम देख रहे हैं कि हर जगह कमल खिल रहा है उन्होंने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने सुशासन की नींव रखी थी और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के जीवन में खुशहाली ला रहे हो हैं।। विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा की शुरुआत 1980 में मुंबई के अधिवेशन से हुई थी।।जहां अटल बिहारी वाजपेयी पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में संभव हुआ है।। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय की भविष्यवाणी आज सच हो रही है।। उन्होंने जिले सहित प्रदेशवासियों को रामनवमी की भी शुभकामनाएं दी और भाजपा के संस्थापकों पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय के सपने को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूरा किए जाने का जिक्र किया।।इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ बिशेषर साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष निलीमा गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा,नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गिरीजा चंद्राकर, पार्षदव्दय शैलेन्द्र वर्मा,देवीन कोठले, किर्ति वर्मा,हर्ष वर्मा , विनय देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..