
खैरागढ़ ::– निर्मल त्रिवेणी महाअभियान की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में स्वयंसेवियों ने इकट्ठा होकर जल सिंचन कर श्रमदान किया।। नया बस स्टैंड,फ़तेह मैदान,इंदिरा कला संगीत विवि मार्ग में लगाए गए पौधों को लगातार जीवित रखने प्रयास किया जा रहा है।। महाअभियान के संयोजक सूरज देवांगन ने बताया कि बीते 6 वर्षों से सेवा के कार्य अनवरत जारी है।। पर्यावरण संरक्षण के लिए समग्र प्रयास किए जा रहे है।। जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।।सूरज देवांगन ने अपील किया कि केवल पौधे न लगाएं बल्कि उनको जीवित रखने के लिए भी सकारात्मक प्रयास करें।। इस दौरान महाअभियान के संस्थापक भागवत शरण सिंह,वरिष्ठ सदस्य गौतम सोनी,शमशुल होदा खान,चंद्रप्रकाश सारथी,सत्येंद्र वर्मा, ऋषिदीप सिंह,उमेंद पटेल,मंगल सारथी,किशोर शर्मा,ज़हीन खान,दीपक देवांगन,कौशल जैन, कीर्ति वर्मा, सुभाष सिंह राजपूत,नरोत्तम उर्वशा,विनोद रजक,अमीन खान,उत्तम बागड़े सहित अन्य सदस्यगण शामिल रहे।।
संघ ने चलाया स्वच्छता अभियान
रविवार 6अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एकत्रीकरण के दौरान श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।। जिसमें संघ के पर्यावरण विभाग के प्रमुख मनोहर चंदेल,नगर कार्यवाह प्रदीप सिंह,मनोज वर्मा,समीर सोनी, नोगेन्द्र सिंह राजपूत सहित अन्य स्वयं सेवक मौजूद रहे।।
व्यक्ति नहीं विचार महत्वपूर्ण
महाअभियान के संस्थापक भागवत शरण सिंह ने कहा कि एक विचार को लेकर महा अभियान शुरू हुआ था और आज सेवा के मामले में खैरागढ़ विशाल वट वृक्ष बन चुका है।। अलग अलग संस्थाओं के माध्यम से लोग सेवा का सार्थक प्रयास कर रहे हैं।। इससे साबित होता कि व्यक्ति नहीं सर्वथा विचार महत्वपूर्ण है।। हैदराबाद मेंरछंई पर्यावरण के साथ जो कुछ हो रहा है।। वह पाप है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..