
00 नगर भ्रमण कर अंबेडकर चौक में संविधान निर्माता की हुई पूजा-वंदना,
00 रात्रि 12:00 बजे 14 अप्रैल लगते हैं केक काटकर मनाया जश्न,
खैरागढ़ :– भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय खैरागढ़ में विशाल बाइक रैली निकाली गई।।इससे पहले रात्रि 12:00 बजे 14 अप्रैल लगते ही ,अंबेडकर चौक में केक काटकर बाबासाहेब के जन्मदिन का जश्न मनाया गया।।
जानकारी अनुसार खैरागढ़ महाबोधि विहार समिति, भारतीय बौद्ध महासभा व भीम रेजीमेंट जिला खैरागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 14 अप्रैल की सुबह दाऊचौरा स्थित बौद्ध विहार से युवाओं ने जोश-ओ-खरोश के साथ बाबा साहेब को स्मरण करते हुए बाइक रैली निकाली।। इससे पहले बिहार में त्रिशरण व पंचशील का पाठ किया गया।। जय, जय, जय, जय जय भीम, जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा, महिलाओं के मुक्तिदाता, कलाम के बादशाह सहित बौद्ध धर्म की क्या पहचान मानव मानव एक समान के नारे एवं नीले जय भीम तथा पंचशील के झंडों के साथ सैकड़ो की संख्या में युवा रैली में शामिल हुए। इनके साथ बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं भी रैली में शामिल हुई। दाऊचौरा से टेम्पो स्टैंड चौक, स्टेट हाइवे होते हुये इतवारी बाजार, किल्लापारा, अमलीपारा, सोनेसरार होते वापस बख्शी मार्ग, गोल बाजार, मस्जिद चौक होकर रैली नया बस स्टैंड अंबेडकर चौक पहुंची जहां कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मंगलदीप प्रज्वलित कर पुनः त्रिशरण व पंचशील का पाठ किया गया। इस दौरान बौद्ध समाज के संरक्षक मधुकर चोखान्द्रे, प्रमुख सलाहकार अनुराग शांति तुरे, भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष संतोष कामड़े, अध्यक्ष उत्तम बागडे, पूर्व अध्यक्ष भोजराज उके, दीवालचंद भालाधरे, जनपद सदस्य हेमकल्याणी तोडे, महिला अध्यक्ष कविता नागदेव, छाया चौरे, देवेंद्र तोडे, पूजा बागडे, अनिल सहारे, देवेंद्र नागदेव, प्रदीप बोरकर, विमल बोरकर, दीप्ति बागडे, प्रणय चोखान्द्रे, राजकुमार बोरकर, शशि रामटेक, सुरेश चौरे, भरत वानखेड़े, सचिन मेश्राम, प्रियांशु नागदेव, अनामिका मेश्राम, पूजा बंसोड़ दलबीर सिंह सहित अंबेडकर अनुयायी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..