
जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ दुर्गेश नंदिनी व दिप्ती अमित श्रीवास्तव का सम्मान किया गया
खैरागढ़ :– अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के व्दारा कायस्थ समाज के प्रतिभावान महिलाओ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।। उक्त सम्मान समारोह के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर महापौर मिनल चौबे व विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे।। उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिभावांन कायस्थ महिलाओं को विभिन्न जिला से सादर आमंत्रित कर गरिमामयी माहौल में मोमेंटो, प्रष्शति पत्र देकर सम्मानित किया गया।। इस तारतम्य में खैरागढ़ जिले से नेत्र रोग चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल खैरागढ़ व संरक्षक कायस्थ समाज दुर्गेशनंदिनी श्रीवास्तव एवं भारतीय स्टेट बैंक छुईखदान में कार्यरत दीप्ति अमित श्रीवास्तव को भी सम्मानित कर जिला कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष का बागडोर सौपा गया।।
दुर्गेशनंदिनी श्रीवास्तव तथा दीप्ति अमित श्रीवास्तव को सम्मानीत होने व दीप्ति अमित श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर जिला कायस्थ समाज के व्दारा बधाई एवं शुभ कामनाएं प्रेषित की गई।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..