
खैरागढ़ :– इलीजियम पब्लिक स्कूल दाऊचौरा में आगामी 5 मई से 7 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।। जिसमें बच्चों को निःशुल्क आर्ट एंड क्राफ्ट की शिक्षा दी जाएगी।। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों में सृजनात्मक कौशल को समृद्ध बनाना और व्यवसायिक शिक्षा को सफल बनाना है।।
कैंप में बच्चों को विभिन्न प्रकार की कला और हस्तशिल्प की शिक्षा दी जाएगी।। उन्हें पेंसिल, वाटर कलर, पोस्टर कलर, वेक्स कलर का उपयोग करना सिखाया जाएगा, साथ ही क्राफ्ट में न्यूज़ पेपरों से कोलाज आर्ट, पेपर बेग, पेपर मेसी, रंगीन पेपर आर्ट से अनेक वस्तुओं का निर्माण करना सिखाया जाएगा।।
बच्चों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान
इलीजियम पब्लिक स्कूल दाऊचौरा में आयोजित होने वाले इस समर कैंप में बच्चों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।।इस कैंप में मिट्टी कला, ऊन और धागे से विभिन्न प्रकार के आकृतियों का निर्माण करना सिखाया जाएगा, साथ ही पत्थरों में आर्ट और पत्तियों से आकृति बनाना भी सिखाया जाएगा।।
कैंप में प्रशिक्षक के रूप में डॉ जयप्रभा शर्मा, आनंद वैष्णव, जहीन खान, शमसुलहोदा खान बाबा भाई, जान्हवी, नम्रता खैरागढ़ का विशेष मार्गदर्शन मिलेगा।। शिविर में शामिल होने वाले सभी बच्चों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जो उनके कौशल और प्रतिभा का प्रमाण होगा।।
समाजसेवी संस्थाओं का महत्वपूर्ण सहयोग
इलीजियम पब्लिक स्कूल दाऊचौरा में आयोजित होने वाले इस समर कैंप के लिए समाजसेवी संस्थाओं का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इलीजियम पब्लिक स्कूल, आवाज फ़िल्म एंड थियेटर सोसायटी, नागरिक एकता मंच, आत्मनिर्भर खैरागढ़ और अन्य समाजसेवी संस्थाओं का विशेष योगदान रहेगा।। इन संस्थाओं के सहयोग से बच्चों को न केवल आर्ट एंड क्राफ्ट की शिक्षा मिलेगी, बल्कि उनके कौशल विकास में भी मदद मिलेगी।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..