
खैरागढ़ :– वृंदावन हॉल रायपुर में छंद के छ का 9 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया।। इस अवसर पर पुस्तक विमोचन, सम्मान समारोह के साथ ही राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन हुआ।। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 16 जिले के 90 से अधिक छंदकारों ने भाग लिया।। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अभिलाषा बेहार सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग रायपुर एवं अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर शर्मा ने किया।। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ सुधीर शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार, सूर्यकांत गुप्ता वरिष्ठ छंदकार, चेतन भारती वरिष्ठ साहित्यकार, आशा देशमुख वरिष्ठ छंदकार की उपस्थिति में अतिथियों ने छंदगुरू अरूण कुमार निगम की छत्तीसगढ़ी गजल संग्रह मार्गदर्शिका “गजल के ग”, सहित खैरागढ़ की डॉ पद्मा साहू “पर्वणी” की छत्तीसगढ़ी बाल कविता संग्रह “ममा गाँव जाबो” का विमोचन हुआ । डॉ साहू एक प्रधान पाठक होने के नाते बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देती है एवं नवाचार के माध्यम से बच्चों के साथ जुड़कर उनको शिक्षा प्रदान करती है।। उन्होंने बच्चों के पठन पाठन को रुचिकर बनाने छत्तीसगढ़ी बाल कविता संग्रह का सृजन किया है।। इसमें आमा, अमली , प्रकृति, तिहार, खेलकूद, विज्ञान, गणित पर्यावरण, सभी से संबंधित रंगीन चित्रमय 45 कविताओं का संग्रह है जो विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी व रुचिकर साबित होगा। इनके अधिकांश कविताओं को पद्मा जी के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा में प्रस्तुत किया जाता है।। यह पद्मा साहू की तीसरी कृति है,उन्होंने दोहा, कुंडलिया, छत्तीसगढ़ी कहानी आदि पर अपनी कलम चलाकर छत्तीसगढ़ी भाषा को समृद्ध करने का अमूल्य सहयोग प्रदान कर रही हैं।। उनके इस कृति के लिए शिक्षा विभाग एवं साहित्य जगत के शुभचिंतकों ने साहू जी को बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित की है।। उनके इस पुस्तक की समीक्षा सुमित्रा कामरिया जी ने प्रस्तुत की।। सचिव राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ डॉ अभिलाषा बेहार ने रचनाकारों की छत्तीसगढ़ी रचनाओं को स्कूलों में बच्चों के बीच पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में 10 और छंदकारों की किताब का विमोचन किया गया। वरिष्ठ छंदकारों को छत्तीसगढ़ी छंद रतन सम्मान से सम्मानित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में राजनांदगांव और खैरागढ़ जिले के साहित्यकार भी सम्मिलित हुए। काव्य पाठ के बाद प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए गए।। कार्यक्रम में शामिल साहित्यकारों में जितेन्द्र कुमार वर्मा खैरझिटिया, महेंद्र कुमार बघेल मधु , रामकुमार चंद्रवंशी, ओमप्रकाश साहू अंकुर, राजकुमार चौधरी रौना, नंदकिशोर साव नीरव, नंदकुमार साहू नादान, दूज राम साहू अनन्य, बोधन निषाद, बलराम चंद्राकर, गजराज दास महंत , इंद्राणी साहू सांची, दीक्षा चौबे, कमलेश शर्मा, गायत्री श्रीवास सहित अन्य छंदकार शामिल हुए। विदित हो कि छंद के छ परिवार छत्तीसगढ़ की स्थापना वर्ष 2016 में अक्षय तृतीया के दिन किया गया था। इसके संस्थापक अरूण कुमार निगम जी छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों को छंद ज्ञान दे रहे हैं। आज कई छंदकार अपनी छंदबद्ध रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ी साहित्य को समृद्ध कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अजय साहू अमृतांशु, जितेन्द्र कुमार वर्मा खैरझिटिया, ईश्वर साहू आरूग ने किया।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..