
खैरागढ़-छुईखदान :– शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी में 16 जून 2025 को प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन के मार्ग दर्शन में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया।।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत मुरई के सरपंच गीता समय लाल खरे रही।। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया ।।
उसके बाद कक्षा पहली में कामनी जंघेल,तियांशु जंघेल, टुकेश जंघेल,भूमि जंघेल चार बच्चों को पट्टी,कलम,पहाड़ा और गणवेश प्रदान करते हुए जलेबी खिला कर मुंह मीठा कराते हुए,शाला प्रवेश कराया गया।।सगुना बाई जंघेल द्वारा खीर पूड़ी विशेष भोजन कराया गया ,तो प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन द्वारा सभी बच्चों को अपने तरफ से कलम, पट्टी, पहाड़ा प्रदान करते हुए जलेबी खिलाया और गोकुल राम वर्मा युक्ति युक्त करण में शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में कार्यभार ग्रहण किया,
तो उसे पेन भेंट करते हुए सम्मान किया गया ।।कक्षा पांचवी उत्तीर्ण सभी बच्चों को आशीर्वाद देकर आगे की कक्षा के लिए टीसी देकर विदाई किया और स्नेह भोज कराया आज के कार्यक्रम में सरपंच गीता समय लाल खरे,सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा,ललित कुमार जंघेल, रसोइया मान बाई वर्मा, सुरजा बाई वर्मा, ग्रामीण हरिचंद जंघेल, इंद्रकुमार जंघेल, मनीष कुमार, टोपेश कुमार आदि शामिल हुए।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..