
खैरागढ़ :– KCG जिला शतरंज संघ द्वारा तथा विवेकानंद पब्लिक स्कूल के सहयोग से खैरागढ़ में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले भर के शतरंज खिलाड़ियों को अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।। यह प्रतियोगिता शतरंज के प्रति रुचि रखने वाले खिलाड़ियों के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है।। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी आने वाले *छ्ग राज्यस्तरीय प्रतियोगिता* में खैरागढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए
– प्रतियोगिता में सभी आयुवर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते है
– प्रतियोगिता में KCG जिले के मूल निवासी हि भाग ले सकते है।।
– भाग लेने हेतु निवास पहचान पत्र, आधार इत्यादि लाना अनिवार्य होगा
– संपर्क –
– 7879903993 – 8871901281
प्रतियोगिता के विवरण –
रविवार 29 जून 2025
– समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे
– स्थान: विवेकानंद पब्लिक स्कूल खैरागढ़
– प्रतियोगिता का प्रारूप: महिला / पुरुष ।।
जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता एक उत्कृष्ट अवसर है ।। जिसमें खिलाड़ी अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं।। हमें उम्मीद है,कि इस प्रतियोगिता में जिले भर के खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..