
खैरागढ़ :– छुईखदान ब्लॉक के ग्राम पंचायत आमाघाट कादा के पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खैरागढ़ पहुंचकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।। ग्रामीणों ने अपने गांव की बहुप्रतीक्षित मांग शीतला मंच निर्माण के लिए 2 लाख की सहायता राशि की मांग की, जिस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने तत्काल घोषणा करते हुए कहा कि गांव के इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थल के विकास के लिए 2 लाख की राशि स्वीकृत की जाएगी।।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से गांव-गांव में विकास के कार्य तेज गति से हो रहे हैं।। किसानों को एकमुश्त धान की अंतर राशि मिलने से वे काफी संतुष्ट हैं, वहीं महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत हर महीने 1000 की सीधी सहायता राशि मिलने से वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय गांव की उपेक्षा की गई और विकास की गति ठप थी।। लेकिन अब भाजपा सरकार में गांव की समस्याओं को प्राथमिकता दी जा रही है।।
विक्रांत सिंह ने कहा कि “ग्रामीण विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता है।”
घोषणा के बाद ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का आभार जताते हुए तीन महीने का राशन एकमुश्त मिलने से ग्रामीणों ने खुशी जताई व उन्हें आमाघाट कादा गांव आने का ससम्मान न्योता भी दिया।।
इस दौरान सरपँच प्रतिनिधि गजेन्द्र पटेल उपसरपंच नकुल पटेल, पंच भुनेश्वर पटेल
जगेसर पटेल, महेश पटेल,विनोद पटेल, मोहनू सोरी, राजा गहने, नरेश वर्मा, उमेंद्र पटेल, प्यारेलाल जंघेल, प्रदीप जंघेल, रामवतार जंघेल, ईश्वर गहने, जीतू गहने सहित ग्रामीण उपस्थित थे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..