
खैरागढ़ :– नगर पालिका में बुधवार 18 सितंबर को नगर पालिका के पूर्णकालिन अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ हुआ।। जिसके लिए, शासन की ओर से एसडीएम टी.के. साहू को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था।। जिसमें भाजपा के वार्ड नंबर 12 अमलीपारा की दूसरी बार की पार्षद गिरिजा चंद्राकर नगर पालिका अध्यक्ष बनी।। बीजेपी ने जश्न मनाते हुए परिसर में जय श्रीराम के नारे लगाए।।
कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित दो पार्षद भाजपा में शामिल हुए
कांग्रेस के 3 पार्षदों भाजपा में शामिल,1 ने किया क्रास वोटींग, दोनों पार्टियों में जमकर हो रही नारेबाजी कांग्रेस के तीन पार्षदों के भाजपा पार्टियों में प्रवेश के बाद से खैरागढ़ नगर पालिका परिसर के बाहर कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के धोखेबाजों को जूता मारो सालों को, खरीद फरोद बंद करो के जमकर नारे बाजी की।। नगर पालिका परिषद के बाहर कांग्रेसीयो ने बागी पार्षदों के फोटो पर कालीक पोतकर विरोध प्रदर्शन किया
नगर पालिका परिसर के बाहर कांग्रेसियों ने बागी पार्षदों के फोटो लेकर जमकर कड़ा विरोध जताते हुए नारेबाजी करते हुए उनके फोटो पर कालिख पोतकर अपना विरोध दर्ज किया और कांग्रेसी कार्यकर्ताओ में आक्रोश व्याप्त है।। वहीं भाजपा पार्टी के जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने तीनों कांग्रेसीयो के द्वारा बीजेपी प्रवेश को लेकर बताया की तीनों पार्षद भाजपा पार्टी के नीति रीती से प्रभावित होकर प्रवेश किया।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..