
00 नगर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक संपन्न,00 शनिवार 5 अक्टूबर से सोमवार 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय रास गरबा महोत्सव,
खैरागढ़ :– शहर में लंबे अंतराल के बाद इस बार नवरात्रि पर्व पर रास गरबा महोत्सव सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेंगी धूम।।इस आयोजन को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष व नगर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक विक्रांत सिंह की अध्यक्षता मे जिला भाजपाअध्यक्ष घम्मन साहू एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नंद चंद्राकर की उपस्तिथि में सोमवार 23 सितंबर को नगर दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई थी।। जिसमें नवरात्र पर्व की शुरुवात गुरुवार 3 अक्टूबर से बांके बिहारी मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ होगी।। वही लंबे समय के बाद *रास गरबा महोत्सव* का तीन दिवसीय आयोजन राजा फतेह सिंह खेल मैदान में शनिवार 5 अक्टूबर से रविवार 6,एवं सोमवार 7 अक्टूबर तक किया जाएगा।। इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है।। *विजयादशमी पर्व* के अवसर पर शनिवार 12 अक्टूबर की शाम को मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ पंथी नृत्य, राऊत नाचा,धमाल, डी. जे, के साथ शोभा यात्रा बांके बिहारी मंदिर परिसर से निकलकर शहर भ्रमण कर रावण भांटा इतवारी बाजार पहुंचेगी।। जहां भव्य रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न होगा ।। इस वर्ष शहरवासियों को लंबे अन्तराल के बाद फिर से खैरागढ़ दशहरा में रौनक देखने को मिलेंगी।।बैठक में प्रमुख रूप से रामाधार रजक ,विकेश गुप्त,संजय शर्मा ,सूर्य दमन सिंह, अनुज देवांगन,विनय देवांगन,आलोक श्रीवास,आयश सिंह (बोनी),कमलेश कोठले,अजय जैन,रूपेंद्र रजक,राजेश देवांगन,शैलेंद्र वर्मा, शौर्यादित्य सिंह,निकेश सिंह,पियूष पटेल,ऋषभ सिंह बघेल सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..