
खैरागढ़ :– पिछले दिनों केंद्रक्ष सरकार ने छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है।। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी और केन्द्र सरकार का आभार प्रकट किया है ।।
सरकार ढिंढोरा पीट रही है किछत्तीसगढ़ को भारत सरकार ने 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी है।। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे लाखों गरीब परिवारों को अपने सिर पर छत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।। युंका नेता राजा सोलंकी ने सरकार पर आरोप लगाते विज्ञप्ति जारी कर कहा कि
मुख्यमंत्री साय ने शपथ के दूसरे दिन 14 दिसम्बर को कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही थी।। जिसमे खैरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र को फूटी कौड़ी तक नही मिला है, क्योंकि खुद उस विभाग ने जानकारी दी कि जनवरी से सितम्बर तक 9 महीने में एक भी आवास पास नही हुआ है।।
जो क्षेत्र के गरीबों के साथ मजाक करने जैसा है।। बहुतों ने अपना घर तोड़ लिया,लेकिन आज तक उनका आवास पास नही हुआ है।। उन्हें मज़बूरन वश झोपड़ी में रहना पड़ रहा है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..