
खैरागढ़ :– जिलाधीश चंद्रकांत वर्मा के निर्दशानुसार नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ के छात्र छात्राओं ने रानी रश्मि देवी पेट्रोल पंप से शुभम के मार्ट तक श्रम दान कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।।उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम प्रेम कुमार पटेल सर और नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर के हाथो बच्चो को ग्लव्स और स्वच्छता के उद्देश्य को बताते हुए किया गया।।शाला के गाइड के छात्राओं ने शाला परिसर के बाहर भी सफाई कार्य में भाग लिया।।शाला में प्रतिदिन स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम संचालित किए जाने और बच्चो को स्वच्छता से जोड़े रखने एक अनूठी पहल चलाई जाने की जानकारी दी गई।।उक्त कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य कुणाल टंडन,गुंजन सिंह, गिरवर कोसरे,कम्लेश्वर सिंह ,अखिलेश श्रीवास्तव,नीलू सिंह स्काउट गाइड प्रभारी, विनीता सिंह ,तृप्ति दशरिया, उतरा साहू भारती यादव,आशीष पटेल प्रांजल सिन्हा ,गौरी धनगढ़,अमीषा देवांगन का सराहनीय योगदान रहा।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..