
खैरागढ़ :-– रियासत के राजा स्वर्गीय देवव्रत सिंह की सिविल लाईन दुर्गा चौक में लगी प्रतिमा का अनावरण को लेकर जिला प्रशासन व नगर पालिका की उदासीनता को लेकर विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के निवास में रखी गई बैठक।। जिसमे स्व. राजा देवव्रत सिंह में समर्थको सहित जिले के बुद्धजीवी लोग मौजूद थे।। बैठक की शुरुवात राजा देवव्रत सिंह को नमन करते हुए किया गया।। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कन्हैया सिंह बैस ने बैठक की शुरुवात की, तत्पश्चात मनराखन देवांगन ने जिला प्रशासन नगर पालिका के ऊपर नाराजगी जताते हुए कहा की , जिला प्रसाशन और भारती जनता पार्टी नही चाहती कि कांग्रेस शासन में स्वीकृत हुआ कोई भी काम हो जाये और स्व. राजा देवव्रत सिंह की मूर्ति को जानबूझकर अनावरण नही किया जा रहा है, किसके इशारे पर रोका जा रहा है हम बर्दाश्त नहीं करेंगे 2 अक्टूबर को राजा आर्यव्रत सिंह के व्दारा राजपरिवार दशहरा उत्सव को लेकर बैठक रखा है।। उस दिन भी जिले से लेकर वनाचल से भी लोग मौजूद रहेंगे और उसी दिन बड़ा निर्णय लिया जाएगा, कौन सी बड़ी बात रखेंगे।। यह अभी खुलकर नही बताये है, जिला मुख्यालय रियासत के राजा पूर्व सांसद व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह की मूर्ति स्थापना की गई है, पूर्वती में कांग्रेस सरकार के राशि से की गई है।। लगभग 1 साल से मूर्ति बनी रखी हुई है, लगभग ले आउट पूरा हो गया है ,उसके बाद झिल्ली और कपड़े में लपेट कर रख दिया गया है।। कुछ दिन पहले कपड़ा भी निकल गया है।। बहुत ज्यादा सर्मसार का विषय है,खैरागढ़ जिले के लिए उस विषय को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था।। मूर्ति का अनावरण किया जाए लेकिन लगभग तीन माह हो गया ज्ञापन दिए हुए जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा स्व राजा देवव्रत सिंह की मूर्ति का अनावरण नही किया जा रहा है।। उस विषय को लेकर जिले भर के वरिष्ठ लोगो को और समर्थकों को बुलाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कन्हैया सिंह बैस की अध्यक्षता में बैठक रखी गई।। बैठक में तय किया गया की 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पूरे जिले भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और हस्ताक्षर की कॉपी को लेकर 3 अक्टूबर को जिला कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा को सौपेंगे और अल्टीमेटम देंगे जिला प्रसाशन और नगर पालिका को 7 दिन के अंदर मूर्ति का अनावरण किया जाए,अगर अनावरण नही किया जाता तो दशहरा के दिन राजा का दिन होता है,उस दिन लाखो लोग राजा का दर्शन करने आते है।। उस दिन राजा आर्यव्रत सिंह, राजकुमारी शताक्षी देवी सिंह सहित जिले भर के समर्थक अनवारण करेंगे।।इसी बात को लेकर आज दाऊचौरा में मनराखन देवांगन के निवास में बैठक रखी गई थी।।
इस दौरान बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी कन्हैया सिंह बैस, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष रज्जाक खान, जिलापंचायत सभापति विप्लव साहू, अरुण भरतद्वाज, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद दीपक देवांगन, पार्षद दिलीप लहरे, मिहिर झा, गुलशन तिवारी, पलाश सिंह, कपिलनाथ महोबिया, किशन रजक, प्रकाश मौर्य, अनुराग शांति तुर्रे, विष्णुकांत महोबे, नदीम मेमन, यतेंद्र जीत सिंह,राजा सोलंकी, गोविंद देवांगन,रविंद्र सिंह गहरवार, नरेन्द्र सेन,रतन सिंगी, दयाराम पटेल, सूर्यकांत यादव, अजय यादव, गोपी रजक, हरि दर्शन, विनोद सिंह, अजय देवांगन, मनोज पटेल,भरत चंद्राकर, पुरन सारथी सहित मीडिया के साथी मौजूद थे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..