
00खेल से युवाओं को मिलेगा बेहतर भविष्य – विक्रांत सिंह
खैरागढ़ :– ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम करममतरा में क्रीड़ामण्डल एवं समस्त ग्रामवासीयो के तत्वावधान में एकदिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ।।
इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित हुए, साथ ही अध्यक्षता जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह “बोनी”ने की कार्यक्रम का विधिवत पूजा अर्चना करते हुए, उद्घाटन किया गया।। तत्पश्चात उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,विक्रांत सिंह ने कहा कि आज के दौड़ में युवा कबड्डी के खेल से विमुख होते जा रहे हैं।। जबकि पूर्वजों के जमाने से गांव देहात में कबड्डी खेले जाने का प्रचलन रहा है।।
आज के बच्चे खेल से ज्यादा टीवी और इंटरनेट से चिपके रहते हैं।। जो शारीरिक और मानसिक विकास करने में सक्षम नहीं है।। विक्रांत सिंह ने आगे कहा कि करमतरा में ग्रामीणों द्वारा इस वर्ष रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजित किया जाना एक सराहनीय कदम है।।इसी कड़ी में आयश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर जनसमूह एवं खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए खेल को मानव जीवन के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अहम हिस्सा बताया। इस दौरान लीला मिनेश साहू, जयप्रकाश साहू, यादवराम साहू, राधेचरण साहू, नरेंद्र साहू, हेमचन्द वर्मा, तिलक वर्मा, हरकराम साहू, तेजेश्वर साहू, परदेशी साहू, चन्द्रेश साहू, भूपेंद्र वर्मा, गजरु साहू सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..