
खैरागढ़ :— खैरागढ़ रियासत के राजा व क्षेत्र के जननायक पूर्व सांसद व विधायक राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा अनावरण को लेकर जारी तमाम कवायदों पर नवरात्रि पर्व के दुर्गाष्टमी के दिन गुरुवार 10 अक्टूबर की दोपहर को पूरी तरह से विराम लग जाएगा ।। जब लोगो की जनभावनाओं के अनुरूप विजयादशमी पर्व से पहले खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में अनावरण होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय करेंगे वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक व संसदीय सचिव कोमल जंघेल, जिला भाजपाध्यक्ष व जिपं सभापति घम्मन साहू व जिपं सभापति व कांग्रेस नेता विप्लव साहू मौजूद रहेंगे।। नपा अध्यक्ष के रूप में गिरजा चंद्राकर के मनोनयन बाद आयोजित नपा परिषद की विशेष बैठक में प्रभारी मंत्री के हाथों दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा अनावरण संबंधी पारित प्रस्ताव अनुसार कार्यक्रम तय किया गया है।। कांग्रेस शासन काल में राजा देवव्रत सिंह के निधन के बाद लोगो के बीच उनकी लोकप्रियता और आमजनों की भावनाओं को देखते हुए 25 लाख रुपयों की स्वीकृति मिली थी और नगर पालिका परिषद को कार्य एजेन्सी बनाया गया था।। काफी राय मशवरे के बाद स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी हुई और सिविल लाइन दुर्गा चौक में प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया।। स्थल चयन, चबूतरा, लाइटिंग, गार्डनिंग सहित तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद चयनित स्थल पर प्रतिमा स्थापित कर दी गईं,लेकिन विधान सभा चुनाव फिर लोक सभा चुनाव के कारण अनावरण का कार्यक्रम बाधित होता रहा।। इस लेट लतीफी को लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती को बैठक, हस्ताक्षर अभियान और 4 अक्टूबर को दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के परिजनों सहित कांग्रेसियों व नगरवासियों द्वारा कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा को ज्ञापन में दशहरे से पहले अनावरण नहीं किए जाने पर दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के पुत्र तत्कालीन राजा आर्यव्रत सिंह के द्वारा विजयादशमी के दिन जनता-जनार्दन के साथ अनावरण कराने की चेतावनी देने से कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा की पहल पर नगर पालिका हरकत में आया और आनन फानन में प्रभारी मंत्री से समय लेकर उक्त अनावरण कार्यक्रम तय किया गया।। “सालभर से कपड़े में लिपटी दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की मूर्ति का अनावरण गुरुवार को दूर्गाष्टमी को होने जा रहा है”
सालभर से सिविल लाइन चौक मे कपड़ो मे लिपटी हुई राजा देवव्रत सिंह की आदमकद प्रतिमा के अनावरण को लेकर कांग्रेसियो ने बैठक मे निर्णय लिया कि दशहरे तक यदि प्रशासन प्रतिमा अनावरण को लेकर उचित फैसला नही ले पाती, तो दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के पुत्र आर्यव्रत के हाथो प्रतिमा का अनावरण कराया जाएगा।।बैठक मे जिला प्रशासन और नपा परिषद के जिम्मेदार प्रतिनिधियो व अधिकारियो की कार्यशैली और भाजपा नेताओ पर अनावरण को बाधित करने का आरोप लगाया था ।।बाद में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने दशहरे से पहले अनावरण की मांग की थी।। नगर पालिका परिषद के व्दारा दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा अनावरण के लेट लतीफी से नाराज़ मनराखन देवांगन सहित जिले भर के उनके समर्थकों ने चलाया था हस्ताक्षर अभियान
प्रतिमा अनावरण को लेकर नगर पालिका की लेटलतीफी से नाराज दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के कट्टर समर्थक मनराखन देवांगन ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन जिले भर के कांग्रेसियों सहित गणमान्य नागरिकों को एकत्रकर अनावरण
कार्यक्रम तय करने में नगर पालिका की लेटलतीफी पर नाराजगी जाहिर कर हस्ताक्षर अभियान के रूप में मुहिम चलाई और महज 24 घंटे बाद जिले भर के सैकड़ों राजा देवव्रत सिंह के समर्थकों के साथ पांच हजार से ज्यादा लोगो का हस्ताक्षर पत्र कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा को सौंपकर दशहरे के पूर्व प्रतिमा अनावरण की मांग की थी।। प्रभारी मंत्री के हाथों अनावरण कार्यक्रम तय होने से प्रसन्न मनराखन देवांगन ने कहा कि आखिरकार जनभावनाओं के अनुरूप दशहरे से पहले राजा की प्रतिमा का अनावरण उनके सभी समर्थकों के लिए खुशी का अवसर है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..