
नगर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रांत सिंह की अगुवाई में भव्य रास गरबा महोत्सव का शानदार तीन दिवसीय आयोजन
00 सांसद संतोष पांडे ने किया तीन दिवसीय रास गरबा महोत्सव का समापन
00 कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा,उप पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे, एडीएम प्रेम कुमार पटेल व एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू भी अंतिम दिन रास गरबा महोत्सव में शामिल हुए
खैरागढ़ :– नवरात्रि पर्व के दौरान संगीत नगरी के राजा फतेह सिंह मैदान में नगर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की अगुवाई में सात साल के लंबे अंतराल के बाद तीन दिवसीय रास गरबा महोत्सव की धूम रही।। रंग बिरंगी रोशनी,शानदार संगीत और मातारानी की भक्ति से ओत-प्रोत इस रास गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।। रास गरबा के दौरान विभिन्न श्रेणियों में लगभग ढाई हजार प्रतिभागियों एक साथ, एक ही जगह पर आकर्षक रंग-बिरंगे वेशभूषा में शानदार प्रदर्शन किया।।माता रानी की पूजा अर्चना के साथ गरबा उत्सव का शुभारंभ करते हुए नगर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक व जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि लगभग सात साल के लंबे अंतराल के बाद मैदान में रास गरबा महोत्सव का आयोजन दुबारा प्रारंभ होना काफी सुकून का एहसास दिला रहा है।।अल्प अवधि में योजना को क्रियान्वित कर वृहद स्तर पर सारी तैयारी करने के लिये दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों की जितनी सराहना की जाए कम होगी।। जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने नपा अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर सहित सारे पार्षदों को नये सिरे से उत्सव प्रारंभ करने के लिये बधाई व शुभकामनाएं दी।।
तीन दिन जमा रास गरबा का रंग, ढाई हजार से उपर ने किया प्रदर्शन
माता रानी के अराधना का पर्व नवरात्रि के दौरान राजा फतेह सिंह खेल मैदान मे आयोजित तीन दिवसीय रास गरबा महोत्सव का समापन राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय, नगर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक व जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपाध्यक्ष घम्मन साहू सहित अन्य अतिथियो की मौजूदगी मे हुआ ।। नगर दशहरा उत्सव समिति व नगर पालिका द्वारा आयोजित महोत्सव के तीनो दिन जमकर भीड़ उमड़ी, ढाई हजार से ज्यादा प्रतिभागियो ने अलग अनग वर्ग मे अपने हाथो मे डांडिया थामकर, रंग बिरंगे आकर्षक परिधानो मे लाइव म्यूजिक के साथ पर्व की मर्यादा और गरिमा का विशेष ध्यान रखते हुए जमकर गरबा खेला।। जिसे देखने मैदान मे ऐसी भीड़ उमडृी की पांव रखने के लिए लगह नही बची।। इस अवसर पर सांसद संतोष पांडेय ने संगीत नगरी मे आयोजित रास गरबा उत्सव की सराहना करते हुए कहा,कि प्रदेश के अन्य जगहो मे भी इस तरह वृहद स्तर का आयोजन होना चाहिए।। जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि अल्प अवधि मे गरबा खेलने के लिए मैदानी तैयारी के साथ अन्य व्यवस्था को लेकर समिति सदस्यो ने सराहनीय काम किया है।।इस दौरान नपा अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, तीरथ चंदेल, विकेश गुप्ता,रामाधार रजक, आयश सिंह बोनी, राकेश सिंह, सूर्यदमन सिंह,अनुज देवांगन, तरूण सिंह, शिवादित्य सिंह,शैलेंद्र वर्मा, आलोक श्रीवास, विनय देवांगन, रेखा गुप्ता, रूपेंद्र रजक, देविन कोठले, निलिमा गोस्वामी,कीर्ति वर्मा, पुष्पा सिंदूर,दिलीप लहरे, सुमीत टांडिया,दिलीप, राजपूत ,सुमन पटेल, कमलेश कोठले, महेश गिरी गोस्वामी, ऋषभ सिंह, पीयूष पटेल, लाल शौर्यादित्य सिह, अंकित तिवारी, शशांक ताम्रकार, अभिषेक सिंह, अनीष सिंह, शुभम ठाकुर, नितिन यादव, कुश सिंह,पवन सिंह,प्रेम सागर गुप्ता, रविंद्र सिंह , धर्मेंद्र सांखला, आकाश चौहान,सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु मौजूद थे।।कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा, एएसपी नेहा पांडेय, एडीएम प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू ने भी मैदान का भ्रमण कर प्रतिभागियो का उत्साहवर्धन किया।।
मिस्टर प्रिंस अथर्व और प्रिंसेज वंशिका बनी
रास गरबा महोत्सव के अंतिम दिन प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा अलग अलग वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ।। जिसमें मिनी ग्रुप से इलिजिएम पब्लिक स्कूल दाऊचौरा को पहला, ब्राइट स्पार्क स्कूल सिविल लाइन को दूसरा और अवंति पब्लिक स्कूल दाऊचौरा को तीसरा स्थान मिला। जूनियर ग्रुप में आदर्श कन्या पूमाशा खैरागढ़ को पहला, पदुमलाल पुन्नालाल पूमाशा को दूसरा और खपरी सिरदार पूमाशा के समूह को तीसरा स्थान मिला।। सीनियर ग्रुप की प्रस्तुति में वेसलियन स्कूल पहले, सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक मंदिर दूसरे और विवेकानंद हाई स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।। मुक्त समूह के प्रदर्शन मे रानी रश्मि देवी कॉलेज को पहला, इंदिरा कला संगीत विवि के वेदांत सिंह के ग्रुप को दूसरा और डाइट के गरबा ग्रुप को तीसरा स्थान मिला।। महोत्सव में खैरागढ़ आइडल का पुरस्कार नुपुर गरबा गु्रप को आकर्षक वेशभूषा के लिए प्रज्ञा गरबा ग्रुप को, स्वच्छता के लिए केविन्स अनबेटेबल को, अनुशासन के लिए स्वामी आत्मानंद कन्या हाईस्कूल हिंदी माध्यम और उभरते सितारे का सम्मान प्राथमिक शाला पिपरिया को मिला। इसके अलावा मिनी ग्रुप से मिस्टर प्रिंस का खिताब ब्राइट स्पार्क स्कूल के अथर्व सिंह को, मिस प्रिंसेस का खिताब इलिजियम स्कूल की वंशिका निषाद को मिला।। सीनियर्स से मि इवनिंग इंदिरा कला संगीत विवि के चंदन साहू और मिस इवनिंग केंद्रीय विद्यालय की पृथा सिंह बनी। गरबा महोत्सव में शामिल सभी समूहों को समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।।
भीड़ को संभालने करनी पड़ी पुलिस को मशक्कत
गरबा महोत्सव मे शामिल प्रतिभागियो के अलावा देखने आने वालो की भीड़ को संभालने पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।। अंबेडकर चौक से लेकर ईतवारी बाजार तक हर चौराहे पर जवानो ने आने जाने वालो को संभाला, चाक चौबंद व्यवस्था के चलते किसी प्रकार की घटना दुर्घटना भी रास गरबा महोत्सव के दौरान नही हुई।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”,पी. न्यूज़, ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..