
00 नगर पालिका परिषद बना राजनीति आखाड़े का केंद्र ,लग रहे भ्रष्टाचार का आरोप,
खैरागढ़ :– नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव को सीएमओ के खिलाफ शिकायतो का पुलिंदा सौंप कारवाई की मांग करने के बाद विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने नगर में सार्वजनिक शौचालयो की व्यवस्था देखने मैदान में उतरी।। शौचालयो की बदहाल स्थिति देखकर भडक़ी विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने नगर पालिका परिषद के सीएमओ प्रमोद शुक्ला को लोगों के सामने जमकर खरीखोटी सुनाते हुए,कहा कि कमीशन खोरी छोडक़र आम जनता के हित को लेकर कुछ काम करे।।
दीवाली के समय निकले स्वच्छता श्रृंगार के एकमुश्त दस लाख मे से 3 लाख अध्यक्ष को देने और 2 लाख खुद रखने की बात को सार्वजनिक रूप से सीएमओ से पूछा और कहा कि इस स्वीकारोक्ति का विडियो उनके पास सुरक्षित है,कहे तो दिखा देती हॅॅू।।आम जनता के सामने सवाल से निरूत्तर सीएमओ प्रमोद शुक्ला ने बगले झांकते हुए लेन देन की बात को सिरे से नकारा और सिर्फ यही कहा कि आजकल वीडियो एडिट हो रहा है।। इस दौरान इतवारी बाजार मे शौचालय का उपयोग करने वालो ने विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा से गंदगी को लेकर शिकायत करते हुए,कहा कि साफ सफाई नहीं होती है।। मौके पर केयर टेकर फागूराम को बुलाने के बात पर सीएमओ के साथ स्वच्छता निरीक्षक पहले बहाने बाजी करने के बाद चुप हो गया।। साफ सफाई और केयर टेकर होने की बात पर सीएमओ पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए मौके पर मौजूद लोगो ने कहा, कि नपा के सफाई कर्मचारी सुबह एक बार सीट की सफाई करते है।। यहॉ कभी भी केयर टेकर को नही रखा गया है।। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नीलांबर वर्मा, भीखमचंद छाजेड़, दीपक देवांगन, नपा उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, नरेन्द्र सेन, पार्षद शत्रुघन धृतलहरे, सुमन दयाराम पटेल, सोनूराम ढीमर, रविंद्र सिंह गुड्डा, पूरन सारथी, भरत चंद्राकर, डॉ अरूण भारद्वाज, दिलीप लहरे, मनोहर सेन, अनुभव चंद्राकर, राधे पटेल, सूर्यकान्त यादव सहित अन्य मौजूद रहे।।
हर महीने नही मिलता दो हजार
अमलीपारा, इतवारी बाजार, पुराने थाने के सामने, शिव मंदिर रोड के सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया।। बदहाली से नाराज कहा कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो इस मुद्दे पर आंदोलन किया जाएगा।। थाने के पास सार्वजनिक शौचालय मे अशोक सिंह ने बताया कि भवन बनने के बाद से आज तक वेलफेयर सोसायटी का कोई कर्मचारी साफ सफाई के लिए नही आया है।। रोज सुबह नपा अमले के दो लोग सफाई करने आते है।। केयर टेकर के रूप मे नियुक्ति को लेकर कहा कि नपा कर्मचारी द्वारा हर महीने दो हजार रूपए देने की बात हुई थी।। लेकिन वह भी नियमित रूप से नही मिलता। दरअसल शहर में 19 सार्वजनिक शौचालय हैं,जिनके रख रखाव के लिए हर माह स्वच्छता श्रृंगार मद से 1 लाख 81 हजार रख रखाव के लिए मिलता हैं।। छै महीने से राशि आबंटित नही हुई थी,इसकी वजह से भुगतान नहीं किया गया।। लेकिन ऐन दीपावली के पहले एकमुश्त 10 लाख 93 हजार रुपए निकालकर राशि का बंदरबांट कर लिया गया ।। जिसमें 5 लाख सबंधित ठेकेदार को देने के बाद बाकी बचा 5 लाख 93 हजार रूपयो का दीवाली शगुन के रूप मे जनप्रतिनिधि और अधिकारी ने आपस मे बांट लिया।।मामला भी चर्चा मे तब आया जब कुछ वार्ड पार्षदो ने दस दस हजार रूपए मिलने की बात कबूली, कुछ ने तो नाराजगी जताते हुए पैसा वापस कर दिया।।
भाजपा वाशिंग मशीन, धुल गए पूर्व अध्यक्ष के दाग
विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि कमीशन खोरी का वीडियो समय आने पर सबके सामने उजागर करेंगी।। राजनीतिक सुचिता की बात करने वाली भाजपा के कार्यकाल में ही सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी का आलम है।। पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की मंशा पर उनके नेता और अधिकारी बट्टा लगा रहे हैं।। कांग्रेस में रहने के दौरान शैलेंद्र वर्मा के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामले को लेकर कहा कि यह सही है,कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व अध्यक्ष वर्मा के दाग धुल गए हैं।।
विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के द्वारा कमीशन खोरी का लगाया गया आरोप सरासर गलत है।। शोभा वेलफेयर समिति के कर्मचारी शौचालयो की सुबह साफ सफाई करते है। दिनभर उपयोग के चलते गंदगी हो जाती है।। गिरिजा चंद्राकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, खैरागढ़।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..