
खैरागढ़ :– ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमलीडीहकला में विभिन्न कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने की,वही विशिष्ट अतिथि के रूप में खैरागढ़ मण्डल भाजपा अध्यक्ष व ग्राम पंचायत अमलीडीहकला सरपँच दिनेश वर्मा, पांडादाह मण्डल भाजपा अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा व छुईखदान मण्डल भाजपा अध्यक्ष भावेश कोचर उपस्थित थे।।कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम जलसंसाधन विभाग द्वारा लगभग 2 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से बनाये गए बहुप्रतीक्षित मांग रपटाकम स्टापडेम निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।।
ततपश्चात 3.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मंच का भूमिपूजन, 2 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 1.50 लाख रुपये से बने मंच का लोकार्पण, 6 लाख रुपये की लागत से बने हुए सामुदायिक भवन का लोकार्पण व 2.60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया।। ततपश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि स्टापडेम बन जाने से ग्रामीणों को अब आवाजाही में किसी तरह की परेशानी नही होगी व छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सभी वर्गों के हित में कार्य किया जा रहा है।। जिसमे सरकार द्वारा महिलाओ को हर महीने एक हजार रुपये खाते में भेजकर महिलाओ को स्वावलंबन बनाने का कार्य कर रही है।। वही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा रोके गए ग्रामीण आवास को भाजपा सरकार ने स्वीकृति प्रदान करके ऐतिहासिक कार्य किया है।। जिसके चलते गरीब परिवार को पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो रहा है,साथ ही ग्राम पंचायत अमलीडीहकला के सरपँच को बधाई देते हुए,कहा कि सरपँच कार्यकाल के दौरान दिनेश वर्मा ने अपने पंचायत में बढ़िया काम किया है।। इसी क्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में विकास कार्य किया जा रहा है व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए भाजपा सरकार हमेशा अग्रसर रहती है,इसी तारतम्य में ग्राम अमलीडीहकला में विभिन्न कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया है।। इस दौरान महेंद्र वर्मा, विशाल वर्मा, खोमदास वर्मा, उत्तम वर्मा, रूपेंद्र वर्मा, ज्योति वर्मा, रोहित वर्मा, दिलीप वर्मा, सावित्री वर्मा, कमलाबाई वर्मा, दीपचंद वर्मा, निर्मला वर्मा, राजकुमार वर्मा, शत्रुहन निषाद, सुनीता वर्मा, ललिता वर्मा, उमा वर्मा, उत्तरा शिवारे सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..