
00 पूर्वानुमान के मुताबिक सभी 12 दावेदारों के बीच बिशेसर को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
00 देर शाम जिला भाजपा कार्यालय खैरागढ़ में की गई विधिवत जिला अध्यक्ष की घोषणा,
00 घोषणा के बाद समर्थकों व भाजपाइयों ने आतिशबाजी व मुंह मीठा करा मनाया जश्न,
00 जिला भाजपा अध्यक्ष की रेस में शामिल अन्य दावेदार व समर्थक हुये निराश,
खैरागढ़ :– खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के नये जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता व पांडादाह के पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष बिशेसर साहू को अंततः जिला भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।। ज्ञात हो की केसीजी के नये जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में पूर्वानुमान लगाया जा रहा था,कि जिला भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में शामिल सभी 12 दावेदारों के बीच बिशेसर को ही जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है और ऐसा ही हुआ।। देर शाम जिला भाजपा कार्यालय पिपरिया खैरागढ़ में जिला निर्वाचन प्रभारी व पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने विधिवत जिला अध्यक्ष के रूप में बिशेसर साहू के नाम की घोषणा की जिसके बाद कार्यालय परिसर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारो के बीच गूंज गया।। बिशेसर साहू के नाम की घोषणा के बाद उनके समर्थक खेमे व भाजपाइयों ने आतिशबाजी व मुंह मीठा करा जश्न मनाया।। सरल स्वभाव के बिशेसर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू व खैरागढ़ के शैडो विधायक विक्रांत सिंह के करीबी माने जाते हैं।। इस बीच जिला भाजपा अध्यक्ष की रेस में शामिल अन्य दावेदारों व समर्थकों को निराशा हाथ लगी और हर्ष उल्लास के बीच उनके चेहरे मायूस दिखे।। इस बात को लेकर चंदूलाल साहू ने कहा कि भाजपा विश्व की एक बड़ी पार्टी है और संख्या बल अधिक होने के कारण थोड़ी दिक्कत होती है, लेकिन भाजपा एक ऐसी अनुशासित पार्टी भी है,जहां स्वाभाविक रूप से सब ठीक हो जाता है।। जिला भाजपा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर निर्वाचन और मनोनयन के उठे सवाल का जवाब देते हुए चंदूलाल साहू ने कहा कि चुनाव की समूची प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और जिला अध्यक्ष का चयन मनोनयन नहीं निर्वाचन पद्धति से हुआ है,इसे निर्विरोध निर्वाचन कहा जा सकता है।। इस दौरान मुख्य रूप से सह चुनाव प्रभारी टीके चंदेल, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, भाजपा नेता खम्मन ताम्रकार, गिरिराज किशोर दास वैष्णव, विकेश गुप्ता, विनय देवांगन, अनिल अग्रवाल, चंद्रशेखर यादव, नीलिमा गोस्वामी, वीरेंद्र जैन, रामाधार रजक, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी, मंडल भाजपा अध्यक्ष गण गोरेलाल वर्मा, देव कुमार सेन, पालिका सभापति रुपेश रजक, दिनेश गुप्ता पिंटू,आशिष सिंह, आलोक श्रीवास, ऋषभ सिंह बघेल,मंजित सिंह,कृष्ण वर्मा,किर्ती वर्मा,प्रकाश सिंह ठाकुर, नवनीत जैन, राकेश ठाकुर, लखन साहू, पुष्पराज सिंह,हर्षवर्धन वर्मा, भुवन वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।।
*सभी के सहयोग से पार्टी के लिए करूँगा काम- बिशेसर*
जिला भाजपा अध्यक्ष निर्वाचन के पश्चात बिसेसर साहू ने कहा कि वे 1994 से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रुप में पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं, इस दौरान उन्होंने भाजयुमो व मंडल में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुये अपनी सेवा पार्टी को दी।। अब जिलाध्यक्ष का नया दायित्व मिला है,जिसके लिये वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि बड़ी जिम्मेदारी मिली है,सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी के लिये काम करेंगे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..