
00 सुरेश ने सपने के साकार होने पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार,
00 विष्णु देव के सुशासन में विशेष पिछड़ी जनजातियों को मिल रहे पक्के आवास,
खैरागढ़ :– पीएम जनमन योजना का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है केसीजी जिले में।। विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल गांवों में ऐसे परिवारों को आवास सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए संचालित पीएम जनमन योजना के तहत इन समुदायों से जुड़ी बसाहटों में सड़क, बिजली, आवास, पेयजल सहित सभी प्रमुख योजनाओं का लाभ इन परिवारों तक तेजी से पहुँचाया जा रहा है।। इसी कड़ी में छुईखदान विकासखंड के ग्राम गोलरडीह में पीएम जनमन योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही सुरेश मरावी का अपने लिए सुरक्षित आशियाना बनाने का सपना साकार हुआ है।। इस योजना की सराहना करते हुए सुरेश मरावी ने बताया कि आर्थिक कमजोरी के चलते उनके लिए पक्का घर का निर्माण कर पाना केवल कोरी कल्पना जैसी थी।। उन्होंने बताया कि पक्का घर के निर्माण करने का सामथ्र्य नही होने के कारण वे अपने परिवार के साथ पुराने मिट्टी के खपरैल वाले मकान में ही रहने के लिए विवश थे।। जहाँ पर निवास करने में उन्हें एवं उनके परिवार को बहुत सारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था।।बारिश के दिनों में खपरैल वाले मकान में पानी भी टपकने जैसे अनेक प्रकार की परेशानियां होती थी।।लेकिन पीएम योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के फलस्वरूप,उनके नए घर के निर्माण होने से उनके एवं उनके परिवार के लिए सुरक्षित आवास बनाने का सपना साकार हुआ है।। उन्होंने कहा कि उनके लिए सुरक्षित पक्का आवास का निर्माण करना किसी बड़े सपने का साकार होने जैसा है।।आज वे इस आवास में अपने परिवार के साथ निश्चिंत होकर सुखमय जीवन यापन कर रहें हैं।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..