
खैरागढ़ :– विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने शासकीय प्राथमिक शाला जंगलपुर घाट में नवनिर्मित अतिरिक्त 15.70 लाख रुपए का विधिवत पूजा पाठ कर लोकार्पण किया।।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष छुईखदान नीना विनोद ताम्रकार, जिला पं. सदस्य ममता राजेश पाल रही।।
इस दौरान सभी अतिथियों का फूल माल से स्वागत किया गया।। इस अवसर पर विधायक यशोदा वर्मा ने कहा स्कूल में अतिरिक्त कक्ष बनने से निश्चित ही यहां के विद्यार्थियों को लाभ होगा, शिक्षा से ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल जंघेल, नीलांबर वर्मा, उपाध्यक्ष जं.पं. छुईखदान ललित महोबिया, रोहित पुलस्त, विजय वर्मा, सरपंच कविता श्याम मेरावी, रामेश्वर राजपूत, रोशन जंघेल, माखन जंघेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..