
खैरागढ़ :– पुलिस अधीक्षक खैरागढ-छुईखदान-गंड़ई (छ0ग0) त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा, शराब के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने एवं बदमाश प्रवृति के ब्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले के के द्वारा शुक्रवार 28 फरवरी को ग्राम उदयपुर में शराब बिक्री संबंधी शिकायत जांच के दौरान अनावेदक अकबर खान के मकान तलाशी के दौरान पुलिस वालों से वाद विवाद करने पर मौके पर अनावेदक अकबर खान पिता सलीम खान उम्र 26 साल साकिन ग्राम उदयपुर थाना छुईखदान जिला केसीजी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर इस्तगासा क्रमांक 11/78/2025 धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया।।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले, सउनि अरविन्द सिंह यादव, प्र0आर0 76 मुनेन्द्र सिंह ठाकुर, आर0 151 विनोद पोर्ते, आर0 251 गणेश चंद्रवंशी, म0आर0 230 आरती चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..