
खैरागढ़ :– शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवाचारी प्रधान पाठक किशोर शर्मा द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत अभिनय आधारित विषय की समझ व व्यवसायिक शिक्षा के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया ।। जिसमें इजरायल से आमन्त्रित विषय विशेषज्ञ विजय बंगा ( विजिटिंग फेलो ) जफ़्ता-तल अवीव (इजरायल) ने कहा इजरायल की शिक्षा प्रणाली अनिवार्य शिक्षा, नवीन शिक्षण विधियों, एक प्रेरक शिक्षण वातावरण, प्रौद्योगिकी एकीकरण, बहुभाषिकता पर जोर, तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण दृष्टिकोण के अपने अनूठे मिश्रण के कारण विशिष्ट है।।
यह संयोजन यह सुनिश्चित करता है,कि छात्र न केवल अकादमिक मानकों को पूरा करें, बल्कि एक सर्वांगीण व्यक्ति के रूप में विकसित हों,तथा वैश्वीकृत विश्व में सफल होने के लिए आवश्यक कौशलों से सुसज्जित हों।।
निरंतर विकास, विविधता के प्रति संवेदनशीलता और समावेशिता के प्रति प्रतिबद्धता इस शिक्षा प्रणाली की पहचान है, जो विभिन्न क्षेत्रों में इज़राइल की सफलता को आगे बढ़ाती है।। जैसे-जैसे शिक्षा की दुनिया नई चुनौतियों और अवसरों के सामने विकसित होती जा रही है।। इज़राइल का दृष्टिकोण अन्य देशों के लिए मूल्यवान अंतर्दृष्टि और सबक प्रदान करता है,जो अपने स्वयं के शैक्षिक परिदृश्य को बढ़ाने की तलाश में हैं। ।
उन्होंने विषय की समझ बढ़ाने अभिनय के साथ पाठ प्रदर्शन किया ।।
वही आमन्त्रित चिरायु सिन्हा सिरामिक विषय विशेषज्ञ द्वारा व्यवसायिक शिक्षा के तहत कहा नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य में छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।। इसका मतलब है कि यह नीति न केवल एकेडमिक ज्ञान बल्कि छात्रों के मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास पर भी जोर देती है।। नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य के तहत शिक्षा को अधिक समग्र और व्यापक बनाने पर जोर दिया गया है।। इसमें केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं, बल्कि कला, संगीत, खेल, कौशल विकास और नैतिक शिक्षा को भी शामिल किया गया है।। जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।।
वही जानवी , मुस्कान, नम्रता ने गुडच- बेड टच को मीना की कहानी के माध्यम से बच्चों को समझाया गया साथ ही कार्यशाला में बताया गया , प्राचीन भारतीय कला जिसमें धागों, मोतियों, मनकों, चिड़िया के पंख और सितारों जैसी सामग्रियों से कपड़े को सजाने की प्रक्रिया सम्मिलित होती है।। पारंपरिक कढ़ाई में प्रयुक्त कपड़ा और सजाने की सामग्री, विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग होती है।। इससे हम आत्मनिर्भर बन सकते है, कार्यशाला में बच्चों ने अपने द्वारा किये नवाचारों के साथ प्रदर्शनी भी लगाई गई थी ।
शाला में शिक्षक वर्ग में कल्याण दास वर्मा, तीरथ राम साहू, सन्तोषी वर्मा और शिक्षाविद रूपेश निषाद, विजय वर्मा का सहयोग रहा ।।
यतेंद्रजीत सिंह”छोटू”, ब्यूरो चीफ दैनिक दावा,पी. न्यूज खैरागढ़ छुईखदान गंडई।।मोबा.नं.09425566035,06264569376..