
“अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव में नागरिक अलंकरण सम्मान समारोह में हुए सम्मानित”
जांजगीर :– छत्तीसगढ़ के इस्पात नगरी भिलाई (दुर्ग) के प्रतिष्ठित युवा ओज के कवि डॉ. यशवंत “यश” सूर्यवंशी को उनके साहित्य साधना हेतु नागरिक अलंकरण सम्मान के अंतर्गत “कविराज बलराम कारके सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 29 मार्च 2025 को जांजगीर-चाम्पा जिले के गौरव ग्राम सिवनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव के गरिमामयी समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान जांजगीर के वरिष्ठ साहित्यकार स्व. बलराम कारके की स्मृति में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहित्यकारों को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
इस वर्ष इस सम्मान के लिए दुर्ग भिलाई के प्रतिष्ठित ओज के कवि डॉ. यशवंत “यश” सूर्यवंशी का चयनित किया गया है। इस सम्मान के अंतर्गत डॉ. यशवंत “यश” सूर्यवंशी को प्रतीक चिन्ह, शाल, श्रीफल अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. यशवंत “यश” सूर्यवंशी की इस उपलब्धि पर उनके पिता ज्ञानदास सूर्यवंशी, माता श्रीमती गुरवारी सूर्यवंशी, पुत्र मीयांश और यमीश के साथ सरिता सूर्यवंशी, सरोज सूर्यवंशी, अजीत सूर्यवंशी, ग्राम खम्हिया के सरपंच प्यारे लाल सूर्यवंशी, सुरेश पैगवार, प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी, संतोष प्रधान, उमाकांत टैगोर, सुखदेव प्रधान, ओमवीर करन, गुलशन सूर्यवंशी एवं कार्तिक सूर्यवंशी सहित साहित्य प्रेमियों और शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं और शुभेच्छा दिया है।
डॉ. यशवंत “यश” सूर्यवंशी मूलतः जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम खम्हिया के निवासी हैं और वर्तमान समय में भिलाई में स्वास्थ्य विभाग में सेवारत हैं। डॉ. यशवंत “यश” सूर्यवंशी वीर रस और हास्य रस के प्रसिद्ध कवि हैं जो अनेक मंचों पर काव्य पाठ कर चुके हैं। उन्हें अनेक संस्थाओं द्वारा कई सम्मानों से सम्मानित भी किया जा चुका है। अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में भी प्रत्येक वर्ष सहभागिता कर काव्य पाठ करते हैं। इससे पूर्व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वर्ष 2021 का “बलराम कारके उत्कृष्ट कवि सम्मान” जांजगीर के युवा कवि उमाकांत टैगोर को, 2022 का सम्मान सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार एवं वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय खम्हन लाल सरवन को और 2023 का सम्मान प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी को प्रदान किया जा चुका है।
ज्ञात हो कि अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव 2025 के द्वितीय दिवस 29 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को नागरिक अलंकरण सम्मानों से विभूषित किया गया। जिसमें जिला सूर्यवंशी समाज के अध्यक्ष नंद किशोर डहरिया, उपाध्यक्ष रहस लाल गढ़ेवाल, रजनीश पांडेय, सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के संरक्षक राम लखन सूर्यवंशी, ए. आर. सूर्यवंशी, ताराचंद रत्नाकर, रमेश पैगवार, डॉ. ईश्वरी सूर्यवंशी, डॉ. मंजूला लदेर, डॉ. नीलम लदेर, हरदेव टंडन, संजय पैगवार, अध्यक्ष हेमलता करियारे के साथ आचार्य शिव प्रधान, सुखराम गरेवाल, हरि परिहार, सरयू प्रसाद लसेर, विनोद मंजारे, ओमप्रकाश सूर्यवंशी एवं शुक्ला प्रसाद सूर्यवंशी मंचासीन थे। नागरिक अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि “पुरस्कार जीवन में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।” हमें इनसे प्रेरणा लेकर स्वयं के जीवन से कुछ समय निकाल कर समाज और मानव मात्र के बेहतरी के लिए कार्य करना चाहिए। नागरिक अलंकरण समारोह कार्यक्रम का संचालन प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने एवं स्वागत भाषण छत्तीसगढ़ शासन के सेवानिवृत्त सचिव एस.एल. रात्रे ने दिया।