
हम सौभाग्यशाली हैं भाजपा में शामिल होकर देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं – कमल गर्ग
रायगढ़ :– भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस खरसिया में उत्साह एवं उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया खरसिया अंचल के सभी नेता एवं कार्यकर्ता ने भाजपा के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी सहभागिता निभायी स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर की गई तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के झंडे का भाजपा कार्यालय के सामने ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर जनसंघ की स्थापना डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों एवं संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रारंभ में जनता पार्टी उसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं लाल कृष्ण आडवाणी जी के प्रेरणादायक विचारों एवं संघर्षों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगे बताया कि परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का कहा वाक्य अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा आज चरितार्थ हुआ है संपूर्ण देश में पंच से प्रधानमंत्री तक और पंचायत से पार्लियामेंट तक आज पूरी तरह कमल खिला हुआ है भाजपा के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘भाजपा का अध्यक्ष पद कोई अलंकार की वस्तु नहीं है। ये पद नहीं दायित्व है। प्रतिष्ठा नहीं है परीक्षा है। ये सम्मान नहीं है चुनौती है। मुझे भरोसा है कि आपके सहयोग से देश की जनता के समर्थन से मैं इस जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा सकूंगा। गिरधर गुप्ता ने आगे कहा कि आज जनता ने हमें भी इतना बड़ा दायित्व दिया है इससे हमारी जवाबदारी भी बढ़ गई है मैं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि वह अपना कार्य पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए जनता की सेवा करें। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि मानव जीवन के रूप में हमारा सौभाग्य है कि हमें भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए जन सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है मेरा सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि जनता की सेवा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ाते हुए देश को सशक्त बनाने तथा भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल ने कहा कि राष्ट्रवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद गर्व की अनुभूति हो रही है इससे पहले सनातन विरोधी हिंदू विरोधी पार्टी में रहकर मैंने अपना बहुत सा समय खराब किया है आप सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाली राष्ट्रवादी सनातन धर्म का पालन करने वाली सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बधाई शुभकामनाएं आज के इस कार्यक्रम में गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा, छाया विधायक महेश साहू, पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा महका मंडल अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, पालू राठौर अशोक अग्रवाल, मंडी मनोज राठौर, जयप्रकाश डनसेना, रमेश राठौर, महिपाल सिंह पंकज, बंटी रावलानी,भोगी लाल यादव वकील, नगर पालिका के सभी पार्षद भाजपा के पदाधिकारी नेता कार्यकर्ता सभी 6 मंडल के अध्यक्ष की उपस्थिति रही।