
00 18 मार्च से जिला, सचिव संघ का धरना-प्रदर्शन जारी है,
00 जिला सचिव संघ की सिर्फ एक सूत्रीय मांग है : शासकीय करण,
खैरागढ़ :– जिल खैरागढ़ छुईखदान गंडई के लगभग 210 सचिव 18 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे और वे अपनी एक सूत्रीय मांग शासकीकरण पर अड़े हुवे है और सरकार को मांग को मनवाने के लिए अलग अलग तरह से विरोध प्रदर्शन कर हड़ताल को और भी ज्यादा मजबूती दे रहे।। इसी कड़ी में शुक्रवार 11 अप्रैल से ब्लॉक स्तर पर क्रमिक भूख हड़ताल किया जा रहा है और इसी बीच जनपद पंचायत छुईखदान से हड़ताल पंडाल में आकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद ताम्रकार ने सचिवों के एक सूत्रीय मांग शासकीकरण का समर्थन करते हुवे कहा कि सचिव की मांग जायज़ है और जल्द शासकीयकरण का आदेश सरकार को कर देना चाहिए, क्योंकि विधानसभा चुनाव 2023 के मोदी की गारंटी घोषणा पत्र में शामिल कर सचिवों को शासकीकरण करने का वादा किया था,किंतु सत्ता में आते ही मोदी की गारंटी भूल गया और मोदी के नाम से झूठ बोलकर वोट लिया और वादा निभाने से मुकर रहा है, मै सचिवों की मांग का पूर्ण समर्थन करता हुं और साथ में सुरेश पटेल, पूर्व जनपद सदस्य नदिया ने भी हमारी मांग का समर्थन करते हुवे कहा कि सचिवों की मांग पूरा कर पंचायत के कार्य में वापस भेजे क्योंकि सचिवों के हड़ताल में जाने से गांव के हर छोटे बड़े जनहित का कार्य ढप पड़ चुका है पानी की समस्या विकराल रूप ले रहा है और सरपंच कार्य करने में असहाय महसूस कर रहे हैं और लोकेश जंघेल जिलाध्यक्ष खैरागढ़ ने बताया कि 24 दिन से हड़ताल जारी है, और सरकार के वादाखिलाफीऔर बेरुखी रवैए के चलते आंदोलन को तेज किया जा रहा है और क्रमिक भूख हड़ताल के बाद भी सरकार नहीं सुना तो जंतर मंतर दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग को मोदी तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा।।इधर सरकार हमारी आवाज को दबाने में लगे है और हड़ताल समाप्त करने 24 घंटा का अल्टिमेटम दिए है पर इस बार शासकीकरण लेकर ही वापस होंगे, जिससे सरकार अपनी योजना के दिखावे क्रियान्वयन के लिए रोजगार सहायक, करो रोपण अधिकारी, एडीओ, तकनीकी सहायक, और इंजीनियर को सचिव घोषित कर आम जनता को साधने का प्रयाय किया जा रहा है पर इसमें सरकार सफल नहीं होगा और निश्चित रूप से ग्राम पंचायत का सभी कार्य पहले जैसे प्रभावित रहेगा।।इस मैके पर लोकेश जंघेल जिलाध्यक्ष, लाला जंघेल कार्य. अध्यक्ष, ध्रुव कुमार धर्मेंद्र, निलेशसिंह ब्लॉक अध्यक्ष, हिरेंद्र नागपुरे, गेंदकुमार वर्मा उपाध्यक, जगन्नाथ वर्मा, दीनबंधु साहू, नंदकुमार साहू, धनेश वर्मा,, मनोहर चंदेल, प्रेमलाल देवांगन,, रामबाई पाल, रिंकेश्वरी जंघेल, उषा बंजारे, रेखचंद, अन्य अधिक संख्या में सचिव लोग उपस्थित थे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..