
खैरागढ़ :– ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम झीकादाह में 1009 वीं परिक्षेत्रीय मण्डल स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।। साहू संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में के.सी.जी.जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने सभी को भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी।। उन्होंने कहा कि साहू समाज की विशेषता मेहनत की कमाई और ईमानदारी है।। इसी के बल पर आज समाज आगे बढ़ रहा है।।साहू समाज अपने मेहनत ईमानदारी से समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।। उन्होंने कहा कि साहू कुल के बेटा देश का नेतृत्व कर रहा है।। जिसके नेतृत्व में देश मे गांव, गरीब और किसान के विकास के साथ हर क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है।।
उन्होंने कहा कि साहू समाज सभी समाज को साथ लेकर चलने वाला समाज है।। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ बिशेषर साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, जिला पंचायत सदस्य अरुणा बनाफर, गोरेलाल वर्मा, श्यामसुंदर साहू, रघुनाथ साहू, राजू सिंह, परमानंद साहू, नूतन साहू सहित ग्राम के पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..