
00भगवान का स्मरण सभी कष्टों का समाधान – जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह,
खैरागढ़ :– अंचल के ग्राम बिड़ौरी में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया ।। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में केसीजी जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह शामिल हुए।। उन्होंने आयोजन में शामिल होकर रामायण पुराण की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की तथा कथावाचक को श्रीफल भेंट कर सम्मान किये।। इस अवसर पर आयोजक समिति ने जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का फुलमाला पहनाकर स्वागत किया।। जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रीराम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है।। भगवान राम का जीवन हमारे समाज के लिए एक आदर्श है।। श्रीराम के जीवन के हर पहलू से एक नई सीख मिलती है।। उनका जीवन हमारा सही मार्गदर्शन करता है।। भगवान श्रीराम ने न केवल एक शिष्य के रूप में बल्कि एक पुत्र के रूप में, एक भाई के रूप में तथा एक राजा के रूप में समस्त मानव जाति का मार्गदर्शन किया है।। जीवन में आने वाली परेशानियों एवं कष्टों के निवारण के लिए सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान का स्मरण करें और विद्वान एवं सिद्ध संत महात्माओं के दिखाए सत्य मार्ग का अनुसरण करें।। इस दौरान पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, दुलेश्वर साहू, आशीष सिंह, रज्जु साहू, राजेन्द्र क्षत्री, लेखराम निषाद सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..