
खैरागढ़ :– विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ के वनांचल क्षेत्र ग्राम सरईपतेरा में केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित क्षेत्र के भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 121 वॉ एपिसोड को सुना. पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम पूरी दुनिया में भारत की प्रतिभा की तारीफ होते देखते हैं।।
भारत के युवाओं ने भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया है।। किसी भी देश के युवा की रुचि किस तरफ है, किधर है, उससे पता चलता है,कि देश का भविष्य कैसा होगा।। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का युवा, साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की ओर बढ़ रहा है।। ऐसे इलाके, जिनकी पहचान पहले पिछड़ेपन और दूसरे कारणों से होती थी।। वहां भी युवाओं ने ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं,जो हमें नया विश्वास देते हैं।।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का विज्ञान केंद्र आजकल सबका ध्यान खींच रहा है।। कुछ समय पहले तक दंतेवाड़ा का नाम केवल हिंसा और अशांति के लिए जाना जाता था,लेकिन अब वहां, एक साइंस सेंटर, बच्चों और उनके माता-पिता के लिए उम्मीद की नई किरण बन गया है।।इस साइंस सेंटर में जाना बच्चों को खूब पसंद आ रहा है।।वे अब नई-नई मशीनें बनाने से लेकर टेक्नोलॉजी का उपयोग करके नए प्रोडक्ट्स बनाना सीख रहे हैं।।
उन्हें 3 डी प्रिंटर्स और रोबोटिक कारों के साथ ही दूसरी इनोवेशन चीजों के बारे में जानने का मौका मिला है।।कार्यक्रम के बाद केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम न केवल एक संवाद का माध्यम है, बल्कि यह हमारे देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक चेतना को जागृत करने का एक सशक्त प्रयास भी है।। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष निज़ाम सिंह मंडावी, मंडल भाजपा अध्यक्ष शत्रुहन साहू, जिला मंत्री आनंद सिन्हा, महामंत्री ललित सोनी, सभापति मन्नू मरकाम, जनपद सदस्य लीला पवार मेरावी,संतोष ठाकुर, महेंद्र यादव, ओमलाल साहू, सरपंच बनस साहू, कमल मेरावी, चमन वर्मा, उमेश मरकाम, गगन अग्रवाल, सतीश वर्मा, बिजे बाहेश्वर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..