
00 जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने किया उद्घाटन, बोले– अब वार्डवासियों को राशन के लिए नहीं जाना होगा दूर
खैरागढ़ :– नगर के पिपरिया वार्ड में एक नवीन राशन दुकान का शुभारंभ किया गया।। इस राशन दुकान का उद्घाटन केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने किया। ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।।
उद्घाटन अवसर पर विक्रांत सिंह ने कहा कि पिपरिया वार्डवासियों को अब राशन के लिए अन्य वार्ड या दुकानों में भटकना नहीं पड़ेगा।। यह दुकान लोगों की सुविधा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खोली गई है, जिससे अब सुलभ और समय पर राशन वितरण सुनिश्चित हो सकेगा।।
हितग्राहियों को तीन महीने का राशन वितरण, तौलकर दी शुरुआत
इस अवसर पर राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत तीन महीने का एकमुश्त चावल वितरण किया गया। ।विक्रांत सिंह ने स्वयं हितग्राहियों को चावल तौलकर वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और इस पहल के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। ।उन्होंने कहा कि तीन महीने के चावल एकमुश्त मिलने से बरशात के समय हितग्राहियों को परेशानी न हो इसके लिए सरकार एकमुश्त चावल वितरण कर रही है , आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक बड़ी राहत है।
राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
विक्रांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका के सहयोग से वार्ड की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी सकारात्मक प्रयासों का आश्वासन दिया।।
इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका की अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, विकेश गुप्ता, कृष्णा वर्मा, विनय देवांगन, कमलेश कोठले, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी, रूपेंद्र रजक, मोनिका रजक, देवीन बाई कोठले, कीर्ति वर्मा, नंद चंद्राकर, चेतन निषाद, गिरवर पटेल, शैलेन्द्र वर्मा, हर्षवर्धन वर्मा, देवकरण वर्मा, राजेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..