
कोरबा :– छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का कटघोरा मुरली होटल में संगठन के स्थानीय पदाधिकारीयों ने फूल माला से जोरदार स्वागत किया इस दौरान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक सलुजा के हाथों कोरबा जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी नवीन गोयल एवं जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी रामरतन रजक को देते हुए सलुजा के हाथों परिचय पत्र दिया गया जबकि प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से संगठन के हित में कार्य करने को कहा गया।
अल्प समय के लिए लिए गए बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष देवदास तिवारी ने उपस्थित साथीयों को संक्षिप्त उद्बोधन में बताया कि संगठन को बने महज डेढ़ वर्ष हुए हैं इस संगठन में संस्थापक संरक्षक रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पाण्डेय है जो हम सभी के लिए गौरव की बात है अपने लम्बी पत्रकारिता जीवन के बारे में बताते हुए कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश टकोरिया का भी जिक्र किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सलुजा को संगठन में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर शामिल किया गया है जो संगठन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। संगठन को ऊंचाई पर ले जाने के लिए यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि तिलक सलुजा को विभिन्न संगठनों में कार्य करने पूराना अनुभव है।
आगे कहा कि संगठन काम करने वाले को सम्मान देते हुए आगे बढ़ाता है इसी कड़ी में कटघोरा ब्लाक के अध्यक्ष फिरत महंत को प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
अंत में सभी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक सलुजा द्वारा अपने संक्षिप्त उद्बोधन में शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर पत्रकार हित में कार्य करने को कहा गया।
इस दौरे में शामिल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चंद्रा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने भी सभी संगठन के सभी साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन सभी पत्रकार साथियों के सुख दुख में खड़े रहने के लिए कृत संकल्पित है।
अल्प समय की इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरत दास महंत ( कटघोरा ) नवनियुक्त कोरबा जिलाध्यक्ष नवीन गोयल, ज़िला उपाध्यक्ष रामनारायण रजक, कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुर्रे, कटघोरा ब्लाक के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप पटेल, ब्लाक सहसचिव देवानंद देवांगन,किशोर महंत, प्रमोद दीवान,अजय महंत,साकेत वर्मा एवं सुशील साहू सहित अन्य साथी जन उपस्थित रहे, सभी उपस्थित साथीयों ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया।